अवैध अतिक्रमण पर चला देवास नगर निगम का हथौड़ा, शासकीय जमीन से हटाया गया कब्जा

अवैध अतिक्रमण पर चला देवास नगर निगम का हथौड़ा, शासकीय जमीन से हटाया गया कब्जा

Dewas News: प्रदेश भर में इस समय अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर प्रशासनिक कार्रवाई होते हुए देखी जा रही है। इसी कड़ी में देवास में भी प्रशासन ने अतिक्रमण की जमीन को मुक्त कराया। यहां किए गए निर्माण को निगम के अमले ने जेसीबी से तोड़ दिया।

अवैध अतिक्रमण हटाने की ये कार्रवाई देवास के सुभाष चौक क्षेत्र में की गई। यहां पर एक व्यक्ति ने अवैध रूप से अतिक्रमण करते हुए अपना निर्माण कर लिया था। कार्रवाई से पहले प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को नोटिस देकर जगह खाली करने के निर्देश भी दिए थे।

जानकारी के मुताबिक ये व्यक्ति शासकीय जमीन पर कब्जा कर यहां रसोई के बर्तन का स्टॉक रखने और गैस रिफिलिंग का काम कर रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके से कुछ सामान भी मिला है। निगम ने संबंधित व्यक्ति को जगह खाली करने और उचित दस्तावेज पेश करने के लिए 7 दिन का समय भी दिया था।

हैरानी की बात तो ये है कि जिस जगह ये गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था, उसके आगे स्कूल है। इस तरह से स्कूली बच्चों की जान को खतरे में डाला जा रहा था। उक्त व्यक्ति प्रशासन को भूमि से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाया सका जिसके चलते इस अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews