पुलिस करेगी कन्यादान, शहनाई की जगह बजेगा सायरन

पुलिस करेगी कन्यादान, शहनाई की जगह बजेगा सायरन

देवास। सोमेश उपाध्याय।

देवास मैं एक अनोखी शादी संपन्न होने जा रही है इसमें बिटिया का कन्यादान माता-पिता नहीं बल्कि मध्य प्रदेश पुलिस करेगी और शादी में शहनाई के स्थान पर पुलिस का सायरन बजाई देगा! बिटिया की मां नहीं होने से सभी देवास के पुलिस अधिकारी एवं समस्त कर्मचारी बच्ची के मामा बनकर इस कन्यादान में भाग लेंगे।

बिटिया रसूलपुर सरकारी स्कूल के पास रहने वाली कविता पिता फूलचंद जिनका विवाह तिलक नगर के जितेंद्र पिता देवकरण से तय हुआ ! मजदूर और बेबस पिता की बिटिया कविता की मां नहीं है और पिता ठेकेदारी में छोटी कंपनी में काम करते थे जिनकी लाक डाउन में नौकरी भी छूट गई। बिटिया का परिवार परेशान हो रहा था और कर्जा लेने के लिए घूम रहा था। यह बात देवास पुलिस के अधिकारियों को मालूम हुई तो उन्होंने बच्ची के मामा बनकर उसका कन्यादान करने का निर्णय लिया! अब देवास एसपी श्रीमती कृष्णावेणी दिसावतू सीएसपी अनिल सिंह राठौर के मार्गदर्शन में अनोखी शादी संपन्न की जाएगी!

बालिका अपनी शादी में ढोल धमाके और शहनाई नहीं बज पाने से व्यथित थी जिस पर अधिकारियो ने शादी को अनोखी अविस्मरणीय बनाने के लिए सायरन बजाने का निर्णय लिया! बरहाल देवास पुलिस के इस सकारात्मक और अनूठी पहल की पूरे जिले मैं प्रशंसा की जा रही है! अब बिटिया की शादी को लेकर पुलिस महकमे के साथ ही शहरवासी भी लालायित है!

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews