गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी, नगर निगम ने बनाए अस्थायी कुंड

गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी, नगर निगम ने बनाए अस्थायी कुंड

देवास, अमिताभ शुक्ला। मंगलवार को दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन हुआ और श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम ने कई जगहों पर अस्थायी पर्यावरण हितैषी कुण्ड बनाए थे वहीं मीठा तालाब पर भी अस्थायी कुण्ड बनाया गया। यहां छोटी प्रतिमाओ का विसर्जन किया जा रहा है। इस दौरान तैराक और होमगार्ड की टीम को लेकर पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात रहा ताकि कोई भी हादसा होने की स्थिति में उससे तुरंत निपटा जा सके।

मीठा तालाब के पास बनाए गए अस्थायी कुंड पर लोगों ने प्रतिमाओं का विसर्जन किया। निगम के स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ इंस्पेक्टर का कहना है कि यहाँ प्रतिमाएं एकत्रित करके कालूखेड़ी स्थित तालाब पर ले जाकर विसर्जन किया जायेगा। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर नाहर दरवाजा थाना पुलिस और तैराकों और होमगार्डो की टीम भी मौके पर मौजूद रही, ताकि कोई भी घटना होने पर पुलिस तुरन्त एक्शन लेकर सुरक्षा कर सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews