देवास में कोरोना संक्रमित एक मरीज़ की मौत, 2 अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव

देवास में कोरोना संक्रमित एक मरीज़ की मौत, 2 अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव

देवास/अमिताभ शुक्ला

देवास में भी कोरोना ने अपनी मनहूस दस्तक दे दी है। बुधवार देर रात तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और जिनमें से दो देवास शहर के हैं और एक व्यक्ति हाटपीपल्या क्षेत्र का है जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। देवास में पॉजिटिव रिपोर्ट वाले मरीजों में एक महिला और एक पुरुष हैं ।

इसी के साथ एक और कोरोना संदिग्ध की भी मौत देवास जिले में पहले हो चुकी है। अब कोरोना वायरस के 2 मरीजों की रिपोर्ट आने के बाद आई स्वास्थ्य अमला और प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिन इलाकों से कोरोना वायरस के मरीज उन्हें पूरी तरह सील कर दिया गया है और ये इलाका सेनिटाइज भी किया जा रहा है। इसी के साथ मरीजों के परिजनों को भी क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है वही देवास में अब प्रशासन और स्वास्थ्य अमला अलर्ट पर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews