दीपक जोशी के आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले ने माँगी माफी, सायबर सेल में शिकायत

OR

देवास, सोमेश उपाध्याय। पूर्व मंत्री दीपक जोशी के आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के दूसरे दिन ही उसी आईडी से अरुण शर्मा नामक व्यक्ति ने माफी मांगी है। वहीं दीपक जोशी ने भी मामले की शिकायत सायबर सेल में की है।

गौरतलब है कि उपचुनाव सम्पन्न होने के अगले दिन ही कुछ सोशल मीडिया ग्रुप में पूर्व मंत्री दीपक जोशी के आपत्तिजनक फ़ोटो वायरल किए गए थे। उसके बाद जोशी ने कहा कि जब आप राजनीति में होते है तो अच्छी बुरी बातें आती रहती है। उन्होंने इसे विरोधियों का कृत्य करार दिया था। उन्होंने बताया की पहले भी आपत्तिजनक फ़ोटो को लेकर शिकायत की थी। जोशी के पुत्र जयवर्धन जोशी ने बताया कि उनका परिवार राजनीति में शुचिता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। परिवार की ईमानदारी, नैतिकता व आचरण पर कतई संशय नहीं किया जा सकता। जिन लोगों ने व्हाट्सएप या अन्य माध्यम से फ़ोटो शेयर की है उनके खिलाफ शिकायत की गई है। वहीं खास बात ये कि जिस आईडी से फोटो शेयर किये गए थे अब उसी आईडी से अरुण शर्मा नामक व्यक्ति ने माफी मांगी है और कहा है कि ये काम उन्होने दीपक जोशी की इमेज खराब करने के लिए किया था। इधर दीपक जोशी ने मामले की शिकायत सायबर सेल में की है।

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने एक वीडियो जारी कर कार्यकर्ताओं से अपील की है कि ये फ़ोटो कुंठित मानसिकता के लोगों द्वारा प्रसारित किए गए हैं, जो राजनीति के क्षेत्र में मुझे लगातार पछाड़ने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन ऐसा न कर पाने पर उन्होंने तकनीक का गलत उपयोग किया है। उन्होने इन फोटोग्राफ्स को लेकर सायबर सेल में आवेदन भी किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews