Ram Mandir : नवजात बेटे को छोड़ पहुंचे थे अयोध्या, बेटे का नाम रखा अवध

Ram Mandir : नवजात बेटे को छोड़ पहुंचे थे अयोध्या, बेटे का नाम रखा अवध

बागली,सोमेश उपाध्याय

अयोध्या में लंबे संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर मन्दिर निर्माण का स्वप्न साकार हो रहा है। इस आंदोलन में असंख्य कारसेवकों के बलिदान को नही भुलाया जा सकता। मन्दिर आंदोलन व कारसेवा से जुड़ी एक कहानी बागली में भी है।

कृषक रामेश्वर गुप्ता के यहां 21 नवम्बर 1992 को बेटे का जन्म हुआ, लेकिन उन्हें कार सेवा का इतना जुनून था कि वे अपने नवजात बेटे को अस्पताल में ही छोड़ 24 नवम्बर को कार सेवा के लिए अयोध्या कूच कर गए और 13 दिन बाद जब अयोध्या से वापस घर लौटे तो उन्होंने अपने बेटे का नाम ही अवध रख दिया। ये बताते हैं कि कार सेवा के दौरान उनके साथ बागली के ही वरिष्ठ अधिवक्ता कांतीलाल चौधरी, शंकरलाल सेन, रमेशचंद्र माकडिया, शंकरलाल राठौर, देवेन्द्र उपाध्याय, सरस्वती शिशु मंदिर के तत्कालीन प्रधानाचार्य जयपालसिंह चावड़ा, महेंद्र तंवर, सुभाष पंचोली, मुरली अजमेरा, गणपतसिंह गोयल आदि  भी जत्थे में शरीक थे। कार सेवा के दौरान सभी कारसेवकों को भूख, प्यास सहित कई तरह की विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन वे अपने लक्ष्य व आस्था से विचलित नहीं हुए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews