CAA के विरोध में हो रहे प्रोटेस्ट में शामिल हुए बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह

CAA के विरोध में हो रहे प्रोटेस्ट में शामिल हुए बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह

अमिताभ शुक्ला/देवास। दिल्ली के शाहीन बाग और इंदौर की बड़वाली चौकी की तर्ज पर CAA के विरोध में देवास के आनंद नगर में चल रहे प्रोटेस्ट में बॉलीवुड एक्टर और सावधान इंडिया के एंकर सुशांत सिंह शामिल हुए और अपने विचार व्यक्त किये। सुशांत सिंह ने कहा कि CAA के मुद्दे पर मैं सभी से मिलते हुए आया हूं , धर्म के नाम पर नागरिकता नहीं होनी चाहिए। हमारे देश का संविधान कहता है की हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है । हमारे देश के कानून में कभी धर्म का उल्लेख आया ही नहीं । संशोधन करने में कोई बुराई नहीं है । हमारे देश में कोई भी नागरिक कोई भी मजलूम आता है , तो उसे हम धर्म पूछकर नागरिकता क्यों देंगे ।

सुशांत सिंह ने दिल्ली में हुई हिंसा पर कहा कि हिंसा से कभी भी किसी मुद्दे का हल नहीं निकला है । हिंसा कहीं भी नहीं होनी चाहिए।  इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा मेसेज सिर्फ और सिर्फ मोहब्बत है , सोशल मीडिया के जरिये नफरत फैलाई जा रही है, लोग उससे बाहर निकलें और बात करें ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews