प्राइवेट स्कूल से मांगा पिछले तीन साल का लेखा जोखा, सामाजिक कार्यकर्ता ने लिखा पत्र

प्राइवेट स्कूल से मांगा पिछले तीन साल का लेखा जोखा, सामाजिक कार्यकर्ता ने लिखा पत्र

देवास, सोमेश उपाध्याय। शहर सहित प्रदेश के समस्त अशासकीय सीबीएसई स्कूलों की पिछले 3 वर्षों की ट्यूशन फीस को सार्वजनिक कर निर्धारित ट्यूसन फीस करने को लेकर सोमवार को प्रेमनगर पार्ट 2 निवासी सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल ने मुख्य सचिव, आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय, इंदौर/उज्जैन संभाग के सहायक संचालक, कलेक्टर एवं शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा।

सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल ने बताया कि अशासकीय सीबीएसई स्कूल जो प्रदेश में संचालित है। उनके द्वारा स्कूल ट्यूशन फीस के नाम पर अन्य कई शुल्क जोड़कर फीस मांगी जा रही है। इसलिए पिछले 3 वर्षों में ली गई टयूशन फीस का रिकार्ड सर्वजानिक किया जाए और जो फीस 3 साला (ट्यूशन फीस) जो सबसे कम हो उस फीस के आधार पर वर्तमन ट्यूशन फीस निर्धारित करें।

वर्तमान में कोविड-19 लॉकडाउन के कारण पालकगण भयभीत है। पालक अशासकीय संस्थाओं में कार्यरत होने से उनकी आमदनी भी प्रभावित हो गई है अथवा कईयों की आमदनीआना बंद हो गई है। ऐसी स्थिति में विशेषाधिकारों का उपयोग करते हुये अशासकीय सीबीएसई स्कूल जो प्रदेश में संचालित है। उनकी ट्यूशन फीस पर लगाम लगाया जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews