दोपहिया वाहन चोर गैंग गिरफ्तार, तीन आरोपी धराये, एक दर्जन वाहन जब्त

दोपहिया वाहन चोर गैंग गिरफ्तार, तीन आरोपी धराये, एक दर्जन वाहन जब्त

देवास, अमिताभ शुक्ला। पुलिस ने दो पहिया वाहन चोर गैंग को पकड़ते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक दर्जन दो पहिया वाहन जब्त हुए हैं जिनकी कीमतत 6 लाख 70 हजार रुपये है। इन गाड़ियों में 4 पल्सर, 4 एचएफ डीलक्स, 2 पेशन प्रो, 1 डीलक्स, 1 स्प्लेंडर शामिल है।

दरअसल बीएनपी थाना पुलिस लगातार गश्त पर है और आसपास के क्षेत्रों में बेरिकेड्स लगाकर कार्यवाही कर रही है। जिसके चलते बीएनपी पुलिस ने बिना नम्बर की गाड़ी पर जा रहे 3 आरोपियों को धरा है। उनसे पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि तीनों कंजर ढेरे से है और इंदौर, उज्जैन व देवास में सक्रिय है। तीनों आरोपी राजपाल, मोमिन और संतोष देवास व शाजापुर के निवासी है जिनके पास से 12 बाइक 4 पल्सर, 4 एचएफ डीलक्स, 2 पेशन प्रो, 1 डीलक्स, 1 स्प्लेंडर गाड़ियां जब्त की गई है जिनकी कीमत 6 लाख 70 हजार रुपये है।

सीएसपी विवेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिना नंबर की दो मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार होकर विजयागंज मंडी जा रहे थे। जिनसे पूछताछ करने पर कागज नहीं दिखाए गए। वहीं संतोषजनक उत्तर भी नहीं दिया गया। उत्तर न देने पर तीनों को थाने लाकर जब पूछताछ की गई तो मालूम हुआ कि यह कंजर ढेरे के निवासी है। चोरों से 12 बाइक ओर चोरी की जब्त की है। तीनों चोरों पर पूर्व में भी अपराध दर्ज है जिनसे पूछताछ करने पर और भी खुलासा होने की संभावना है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews