धार, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले मध्यप्रदेश में भी सियासी पारा हाई हो गया है। जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिल्ली बुलाया गया है और वो अपना मध्यप्रदेश दौरा बीच में छोड़ दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं, उससे साफ संकेत मिलता है कि उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसी बीच कांग्रेस लगातार सिंधिया और बीजेपी पर निशाना साध रही है। धार में दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोनों का दौरा था और दोनों ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला।
Indore News: दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर उठाये सवाल
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मंगलवार को धार पहुंचे और यहां उन्होने कोरोना एवं अन्य बीमारियों से मृत कांग्रेस नेताओं को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मीडिया से चर्चा में दिग्विजय सिंह ने सिंधिया को मंत्री बनाए जाने के सवाल पर कहा कि ये अवसरवादिता है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोई नई बात नहीं है, वे कांग्रेस सरकार में भी मंत्री रहे हैं लेकिन अवसरवादिता तो नजर आती है।
[dgv_vimeo_video id=”571576387″]
वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी धार पहुंचकर जिला भाजपा कार्यालय में दिवंगत बीजेपी नेताओं को श्रद्धांजलि दी। सिंधिया ने वहां पर पार्टी कार्यकर्ताओ से चर्चा की इसके पश्चात वे मीसाबंदीयो के घर गए और उनसे मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इसके बाद मीडिया से चर्चा में सिंधिया ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर सरकार का बचाव करते हुए कहा कि जैसे हम लोग अपने घर का बजट बैलेंस करते है, वैसे ही देश का बजट भी बैलेंस होता है। कोई भी देश केवल मनी प्रिंटिंग मशीन नहीं होती। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस हर स्थिति में राजनीति ढूंढती है और हर विपत्ति में भी राजनीति ढूंढती है। उन्होने कहा कि कोरोना जैसी विपत्ति में भी कांग्रेस केवल सवाल ही खड़े करती रही।
[dgv_vimeo_video id=”571578137″]
