Indore News: दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर उठाये सवाल

Indore News:  दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर उठाये सवाल

इंदौर, आकाश धोलपुरे। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मंगलवार को इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया। कोरोना सहित अन्य गम्भीर बीमारियों से दिवंगत हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उन्होंने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल रसोई गैस पर महंगाई की मार गरीब मध्यमवर्ग त्रस्त है। उन्होंने पिछले 7 महीने में अकेले रसोई गैस के दाम में 350 रुपये तक बढ़े है। वही उन्होंने केंद्र को सलाह भी दे डाली कि 2014 में सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी पेट्रोल डीजल पर बेहद कम हुआ करती थी लेकिन बाद बीजेपी सरकार ने दोनों के दामो 33 रुपये प्रति लीटर टैक्स बढ़ा दिया यदि 2014 के पहले की नीति की तरह पेट्रोल डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगाई जाए तो पेट्रोल डीजल के दाम 25 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से कम हो सकते है। दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा कि राहुल गांधी ने मोदी सरकार को सूट बूट की सरकार कहा था वह बात आज नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें – Modi Cabinet Expansion : 8 जुलाई को होगा मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार! सिंधिया को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी!

इधर, राफेल को लेकर एक बाद फिर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बड़ा सवाल उठाया और कहा कि जहां से कमीशन, कमीशनखोरों को मिला था उस फ्रांस देश ने राफेल मामले में जांच शुरू कर दी है लेकिन भारत के कमीशनखोर की जांच नहीं हो रही है। उन्होंने राफेल और बोफोर्स घोटाले की तुलना करते हुए बताया कि जिस समय बोफोर्स का मामला सामने आया था उस समय देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने जांच के लिए जॉइंट पालियमेंट्री कमेटी का गठन कर दिया था। और उनके बाद जितने भी पीएम देश के बने सभी की जांच में कभी भी राजीव गांधी के खिलाफ एक भी प्रमाण नही मिला। उन्होंने कहा कि हम तो पीएम मोदी से चाहते है कि वो भी राफेल को लेकर जॉइंट पालियमेंट्री कमेटी का गठन करें, हमारे कई सवाल है जो उनसे पूछे जाने है।

ये भी पढ़ें – इंदौर पहुंचे सांसद सिंधिया, दिया ये बड़ा बयान

अवैध खनन को लेकर उन्होंने प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) पर एक बार फिर निशाना साधा और कहा कि नर्मदा में मशीन का उपयोग निषेध है फिर भी भाजपा सरकार के राज्य में अवैध खनन जोरों पर है। इधर, दिग्विजय सिंह ने आरएसएस (RSS) को लेकर कहा कि आरएसएस ने हमेशा हिंदू मुस्लिम में फर्क किया है। इसके अलावा नेमावर घटना को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की सुनवाई फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट में होनी चाहिए और निर्भया केस की तर्ज पर आरोपियों को जल्द फाँसी की सजा देने की मांग भी की।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews