Hindi News

मिड डे मील की राशि खाते में ट्रांसफर करने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने महिला पर्यवेक्षक को रंगे हाथ पकड़ा

Written by:Atul Saxena
Published:
महिला पर्यवेक्षक पुष्पा बेनल ने मार्च और अप्रैल 2025 की राशि खाते में डलवाने तथा मई माह की राशि जारी करने के एवज में 6,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।
मिड डे मील की राशि खाते में ट्रांसफर करने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने महिला पर्यवेक्षक को रंगे हाथ पकड़ा

bribe

इंदौर लोकायुक्त  पुलिस की टीम ने आज धार जिले के कुक्षी थाना अंतर्गत निसरपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग, बाग की पर्यवेक्षक को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम है श्रीमती पुष्पा बेनल है जो वर्तमान में पर्यवेक्षक के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभारी परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत है।

डीएसपी आनंद चौहानके मुताबिक शिकायतकर्ता सुश्री सुशीला बघेल ग्राम भमोरी की रहने वाली हैं और राधाकृष्ण स्व-सहायता समूह की संचालिका हैं। यह समूह आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार करने और वितरित करने का कार्य करता है। सरकार द्वारा स्व-सहायता समूह को इस कार्य के लिए हर महीने 9,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है, जो सीधे समूह के खाते में जाती है।

सरकारी राशि ट्रांसफर करने मांगी रिश्वत 

आवेदिका ने बताया आरोपी महिला पर्यवेक्षक पुष्पा बेनल ने मार्च और अप्रैल 2025 की राशि खाते में डलवाने तथा मई माह की राशि जारी करने के एवज में 6,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक  राजेश सहाय के निर्देश पर सत्यापन किया गया और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप दल गठित किया गया।

4000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार  

लोकायुक्त इंदौर की टीम ने आज ट्रैप कार्रवाई के दौरान पर्यवेक्षक पुष्पा बेनल को 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए निसरपुर से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

धार से मो अन्सार की रिपोर्ट  

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !