
धार, मो अल्ताफ़। धार (dhar) जिले के कुक्षी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सुसारी में विधवा महिला बोन्द्री बाई को स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाई जा रही, कुटीर को पंचायत के द्वारा अचानक जेसीबी लगाकर तोड़ा दिया गया। ना कोई नोटिस ना तामील उसके बावजूद पंचायत के सरपंच व उपसरपंच और कुछ ग्रामीणों ने जबरन गलत बताकर मकान की दीवार ढहा दी। बताया जा रहा है कि महिला मजदूरी करने गई उस दौरान जेसीबी से दबंगो ने विधवा महिला की कुटीर तोड़ी दी गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने और जयस संगठन ने इसका विरोध किया। कुछ समय के लिए खंडवा बड़ोदा मार्ग पर चक्काजाम किया। जिसके बाद पुलिस और तहसीलदार की समझाइश के बाद थाने में शिकायत की गई।
यह भी पढ़े…Jabalpur News : पुलिस ने एक युवक की मारपीट, घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
इधर पंचायत का एक भी अधिकारी इस मामले से अब कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे है जीआरएस से हुई फोन पर चर्चा से बताया की अब कोई भी ध्यान नहीं दे रहा सब मेरे ऊपर आ रहे मौखिक में महिला को बोला पर नोटिस नही दिया और जेसीबी से पीछे का मकान तोड़ दिया अब मकान जो तोड़ा वो पंचायत वैसी बना कर देने को तैयार, वहीं मकान तोड़ते समय-समय बेटे के मकान पर भी जेसीबी के लगने हिस्सा से उसका भी मकान टूट गया।
[dgv_vimeo_video id=”754366414″]
यह भी पढ़े…रिश्वतखोर कृषि अधिकारी एसएडीओ का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखें

जेसीबी की टक्कर से टूट गए एक साथ दोनो आशियाने गरीब परिवार आसमान के नीचे सोने को मजबूर आखिर उस परिवार का दोष क्या था जिसके पास मात्र सर छुपाने की जगह नहीं बची यह सब किसके कहने पर हुआ किसने किया। अब पुलिस के जांच का विषय है इधर मौके पर जनपद सीईओ माधवाचार्य नायब तहसीलदार कुणाल अवाश्या ने भी निरीक्षण किया। मगर कोई भी अधिकारी बाइट देने के लिए सामने नहीं आए। अब पुलिस की जांच का विषय बना जिसके बाद ही निर्णय होगा की आखिर किसके कहने पर किसने इस आशियाने को धरासाई करवाया।
[dgv_vimeo_video id=”754366928″]
