Dhar News : मतदान दल पर हुआ हमला, 3 लोग हुए घायल

MP Election 2023

धार, मो अल्ताफ़। धार (dhar) जिले के गंधवानी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गरवाल में मतदान दल पर हमला हो गया जिसमे 3 लोगो को मामूली चोटे आई है, पुलिस ने 150 अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज किया है , फिलहाल किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़े…पंकज श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक गुना

दरअसल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त होने के बाद गंधवानी से जब मतदान दल मतपेटिया और सामग्री लेकर रवाना हो रहा था, उसी दौरान ग्राम गरवाल में निर्दलीय प्रत्याशी भंगड़ी बाई की जीत होने पर विपक्षी लोगों ने विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। मतदान दल की टीम पर भी लोगों के द्वारा पथराव कर दिया और गाड़ियों के कांच फोड़ दिए।

[dgv_vimeo_video id=”726321999″]

यह भी पढ़े…इन Sleeping Tricks से तुरंत आ जाएगी आपको नींद, बस रोजाना कुछ देर करना होगा ये काम

इस घटनाक्रम में तीन मतदान कर्मियों को भी चोटें आई जिनको प्राथमिक उपचार दिया गया , मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी प्रशासन ने तुरंत मौके पर पुलिस बल भेजा और मतदान दल को वहां से लेकर आए , पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है , फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है वही पुलिस कार्रवाई जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”726322103″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews