धार,मो अल्ताफ़। धार (dhar) के कारम डेम मामले में भले ही जल संसाधन विभाग ने कुछ अधिकारियों और इंजीनियरों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित जरूर कर दिया है लेकिन कारम डेम प्रभावित लोगों को आज भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। इसी के चलते आज बडी संख्या में डेम प्रभावित लोग जिला कांग्रेस के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम, धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेड़ा सहित बडी संख्या में प्रभावित लोग शामिल हुए। इन्होंने यहां अभिव्यक्ति स्थल से एक विशाल रैली निकाली जिसमें प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
यह भी पढ़े…हिना खान की बोल्ड तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर बवाल, यहाँ देखें
ये भी पढ़ें
बता दें कि यह रैली कलेक्ट्रेट पहुंची जिसके बाद डेम प्रभावित लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। जिसके बाद कलेक्टर डॉ. पंकज जैन अपने कार्यालय से निकलकर आए और डेम प्रभावित लोगों से मिले। लोगों ने कलेक्टर को उचित मुआवजे सहित अन्य कई समस्या सुनाई और कलेक्टर ने भी अलग-अलग लोगों से उनकी समस्याएं सुनी और निराकरण करने का आश्वासन दिया।
[dgv_vimeo_video id=”744252791″]
यह भी पढ़े…अतिवृष्टि से तबाह हुई फसलों को लेकर कांग्रेस का किसानों के साथ बड़ा प्रदर्शन
[dgv_vimeo_video id=”744252952″]
डेम प्रभावित लोगों का कहना है कि उन्हें ना तो अभी तक उचित मुआवजा मिला है और न ही अन्य सुविधाएं। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि डैम प्रभावितों को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है और इसलिए उन्होंने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं कलेक्टर डॉ. पंकज जैन सभी डेम प्रभावितों को उचित मुआवजा और अन्य सुविधाएं देने का आश्वासन दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”744252260″]
