पीथमपुर में रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन पलटने से 2 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज पर क्रेन पलटने से गंभीर हादसा हो गया। क्रेन के नीचे एक पिकअप वैन दब गई, जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
पीथमपुर में रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन पलटने से 2 लोगों की मौत

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सागौर इलाके में एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज पर काम कर रही भारी-भरकम क्रेन अचानक पलट गई, जिसकी चपेट में एक पिकअप वाहन आ गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान क्रेन अपना संतुलन खो बैठी और सीधे सड़क पर मौजूद पिकअप वैन के ऊपर जा गिरी। क्रेन का वजन इतना ज्यादा था कि पिकअप पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसमें बैठे लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला।

प्रशासन मौके पर, बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी भारी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। फिलहाल, सबसे पहली प्राथमिकता क्रेन के मलबे में फंसे दोनों शवों को बाहर निकालना है, जिसके लिए दूसरी मशीनों की मदद ली जा रही है।

और लोगों के दबे होने की आशंका

अधिकारियों ने आशंका जताई है कि क्रेन के नीचे कुछ और लोग भी दबे हो सकते हैं। बचाव दल बेहद सावधानीपूर्वक क्रेन को हटाने का प्रयास कर रहा है, ताकि अगर कोई और फंसा हो तो उसे सुरक्षित निकाला जा सके। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं, जिन्हें पुलिस नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

घटना का वीडियो

[dgv_vimeo_video id=”1131964218″]

मो. अंसार की रिपोर्ट

Ankita Chourdia
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews