कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने इंजीनियर से मांगी 17 लाख रुपये रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने डीपीसी को रंगे हाथ पकड़ा

रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप दल गठित किया गया और आज 18 मई को जिला परियोजना समन्वयक, कार्यालय समग्र शिक्षा केन्द्र, जिला शिक्षा केन्द्र धार  प्रदीप कुमार खरे को आवेदक प्रभारी सहायक यंत्री दिलीप साधव से प्रथम किश्त के रुप में 1,00,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
DPC Dhar arrested taking bribe

DPC Dhar arrested taking bribe

रिश्वतखोरों के खिलाफ लगातार कड़े एक्शन के बाद भी भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग पा रही, घूसखोरी की पुरानी आदतों को शासकीय सेवक बदल नहीं रहे और अपनी नौकरी दांव पर लगा रहे हैं, इसी क्रम में लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने एक भ्रष्ट जिला परियोजना समन्वयक को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

लोकायुक्त पुलिस इंदौर कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक महालक्ष्मी नगर धार ने रहने वाले इंजीनियर दिलीप साधव ने एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें समग्र शिक्षा केन्द्र, जिला शिक्षा केन्द्र धार में पदस्थ जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप कुमार खरे पर रिश्वत मांगे जाने के आरोप लगाये थे।

आवेदक दिलीप साधव ने बताया कि वो जिला शिक्षा केन्द्र धार में प्रभारी सहायक यंत्री के पद पर पदस्थ है, समग्र शिक्षा अभियान के तहत धार जिले में विभिन्न शासकीय विद्यालयों में 122 शौचालयों का निर्माण कराने के लिए 3,42,00,000/- रुपये स्वीकृत हुये थे। इन शौचालयों का निर्माण कार्य जारी है जिसका सुपरविजन वे कर रहे हैं।

कार्य पूर्णता प्रमापत्र पर हस्ताक्षर करने के बदली मांगे 17 लाख रुपये  

उन्होंने बताया कि इन शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद इन पास हस्ताक्षर करने के लिए जिला परियोजना समन्वयक, कार्यालय समग्र शिक्षा केन्द्र, जिला शिक्षा केन्द्र धार प्रदीप कुमार खरे द्वारा 5 प्रतिशत के हिसाब 17 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

1 लाख रुपये रिश्वत लेते DPC रंगे हाथ गिरफ्तार 

शिकायती आवेदन मिलने के बाद एसपी लोकायुक्त राजेश सहाय ने सत्यापन के निर्देश दिए, सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप दल गठित किया गया और आज 18 मई को जिला परियोजना समन्वयक, कार्यालय समग्र शिक्षा केन्द्र, जिला शिक्षा केन्द्र धार  प्रदीप कुमार खरे को आवेदक प्रभारी सहायक यंत्री दिलीप साधव से प्रथम किश्त के रुप में 1,00,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

यहाँ की जा सकती है शिकायत 

एसपी राजेश सहाय ने कहा है कि लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की कोई अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है। कार्यालय का पता पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग मोती बंगला, एम.जी. रोड इंदौर-452007 है एवं टेलीफोन नंबर 0731-2533160, 0731-2430100 है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews