धार/राजेश डाबी
जिले के लेबड़ मानपुर सड़क मार्ग पर एक दिल दहला देने वाले हादसे में ट्रेक्टर चालक की टायर बदलते समय दर्दनाक मौत हो गई। घटना के अनुसार लेबड मानपुर फोरलेन पर वाहन का ड्रायवर टायर बदल रहा था इस दौरान वाहन में लगी स्टेपनी के अचानक फेल हो जाने की वजह से वाहन टायर बदल रहे ड्राइवर के मुंह पर ही आ गिरा। इसमे ड्राइवर की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद घाटाबिल्लोद चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से वाहन को उठाकर दबे हुए चालक को लोगो की सहायता से बाहर निकाला एवं मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
ये भी पढ़ें
1धार में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल, मची अफरा-तफरी
2धार में मक्का-कपास के खेतों में उगा रहे थे गांजा, पुलिस ने जब्त की 25 करोड़ की फसल, चार आरोपी गिरफ्तार
3धार में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन अलग-अलग स्थानों से 1105 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
4धार भोजशाला मामले में आज क्या होगा? सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की 5 याचिकाओं पर सुनवाई, पढ़ें खबर
