MP Breaking News

धार में भीषण सड़क हादसा, ट्राले ने ईको वैन को मारी जोरदार टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत

एमपी के धार में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्राले ने मारुति ईको को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में ईको सवार 6 लोगोंं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Dhar Accident News

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बदनावर के पास ग्राम पंचकवासा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्राले ने रॉन्ग साइड से आकर मारुति ईको को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ईको वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।

बता दें कि हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने तत्काल ही पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महाकाल के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी अनुसार, सभी श्रद्धालु गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं। यह सभी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर गुजरात वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बदनावर पुलिस और प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। बदनावर तहसीलदार सुरेश नगर और थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह सहित पुलिस-प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त मारुति ईको से लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में मृत सभी छह लोगों के शवों को बदनावर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं दुर्घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

फरार कंटेनर चालक की तलाश शुरू

पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। वहीं हादसे के बाद फरार ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
धार में भीषण सड़क हादसा, ट्राले ने ईको वैन को मारी जोरदार टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत - MP Breaking News