MP Breaking News

AIIMS Vacancy 2026: एम्स बठिंडा में निकली है कई पदों पर भर्ती, 2.11 लाख तक सैलरी, 21 अगस्त तक करें आवेदन

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंज बठिंडा में ग्रुप-ए फैकल्टी और विभिन्न प्रशासनिक/मेडिकल पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 है। 
AIIMS jobs 2026

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंज में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स बठिंडा (AIIMS Bathinda) में ग्रुप-ए फैकल्टी और विभिन्न प्रशासनिक/मेडिकल पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 है।

इस सीधी भर्ती के माध्यम से रीडर/एसोसिएट प्रोफेसर, साइंटिस्ट, नर्सिंग लेक्चरर, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर आयुष, क्लिनिकल साइकोलॉजी, चाइल्ड साइकोलॉजी समेत विभिन्न पद भरे जाएंगे। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbathinda.edu.in पर जाकर  आवेदन पत्र डाउनलोड कर, जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।  किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एम्स बठिंडा की आधिकारिक वेबसाइट विजिट है या नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

नियुक्ति के बाद दो वर्ष की परिवीक्षा (Probation) रहेगी। यह पूर्णकालिक पद हैं, इसलिए निजी प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी। चयनित कर्मचारियों पर नई पेंशन योजना (NPS) लागू होगी। नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद सामान्यतः 30 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इंटरव्यू और अन्य सभी अपडेट संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट और उम्मीदवार के पंजीकृत ईमेल पर जारी किए जाएंगे।

​कुल पद: 77 पद

पदों का विवरण

  • प्रोफेसर 17
  • एडिशनल प्रोफेसर 5
  • एसोसिएट प्रोफेसर 23
  • असिस्टेंट प्रोफेसर 32

​आयु सीमा: विभिन्न पदों के आधार पर अधिकतम आयु 30 से 58 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 21 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​योग्यता: पदों के अनुसार संबंधित विषय में एमडी (MD), एमएस (MS), पीएचडी (PhD), एम.एससी (नर्सिंग), या बी.ई/बी.टेक/डिग्री के साथ निर्धारित वर्षों का अनुभव आवश्यक है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI), नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शैक्षणिक योग्यता और अनुभव होना चाहिए।

आवेदन शुल्क: सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस के लिए 2,360 रुपए रखा गया है। एससी / एसटी के लिए 1,180 रुपए निर्धारित किए गए हैं। दिव्यांग (PwBD) के लिएकोई शुल्क नहीं है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन एसबीआई कलेक्ट के माध्यम से करना होगा

​चयन प्रक्रिया: प्राप्त आवेदनों के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जा सकता है, जिसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) आयोजित होगा।

​वेतनमान (7th CPC के अनुसार): सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा। पात्र पदों पर गैर-प्रैक्टिस भत्ता और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

  • ​प्रोफेसर (लेवल-14A): 1,68,900 – 2,20,400 रुपए
  • ​एडिशनल प्रोफेसर (लेवल-13A2+): 1,48,200 – 2,11,400 रुपए
  • ​एसोसिएट प्रोफेसर (लेवल-13A1+): 1,38,300 – 2,09,200 रुपए
  • ​असिस्टेंट प्रोफेसर (लेवल-12): 1,01,500 – 1,67,400 रुपए

हार्ड कॉपी के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन शुल्क जमा करने की रसीद, स्वयं सत्यापित शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अंकतालिकाएं, आयु प्रमाण, मेडिकल काउंसिल पंजीकरण प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, वर्तमान नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC यदि लागू हो), वैध जाति या श्रेणी प्रमाणपत्र, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2026 से 21 अगस्त 2026 के बीच।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 31 जुलाई 2026
  • ​ऑनलाइन/गूगल फॉर्म आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
  • ​आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 28 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

Bathinda AIIMS Recruitment Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
AIIMS Vacancy 2026: एम्स बठिंडा में निकली है कई पदों पर भर्ती, 2.11 लाख तक सैलरी, 21 अगस्त तक करें आवेदन - MP Breaking News