MP Breaking News

SSC JHT Physical Test: 17 अगस्त को एसएससी जेएचटी का फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान, जानें डिटेल्स

SSC JHT PST 2026: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2025 के फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट का आयोजन 17 अगस्त को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ध्यान रहे पीएसटी के लिए आवंटित तारीख, समय और केंद्र अंतिम होंगे। इनमें बदलाव के किसी अनुरोध पर आयोग विचार नहीं करेगा।
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स परीक्षा 2025 के तहत सब-इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) पद के फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का आयोजन 17 अगस्त 2026 को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड/ कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं।

इस पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल (मुख्य रूप से एसएससी ईस्टर्न रीजन – sscer.org) से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। कॉल लेटर में उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई होगी। PST में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षा (DME/RME) की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

परीक्षा का नाम: एसएससी जेएचटी पीएसटी 2025-26, संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2025
पद का नाम: सीआरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर

शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवार: 1,722 उम्मीदवार।

​महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर प्रिंटेड एडमिट कार्ड और एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, या वोटर आईडी) साथ ले जाना अनिवार्य है।
  • ​एडमिट कार्ड पर आवंटित परीक्षा केंद्र, तिथि और रिपोर्टिंग समय अंतिम है।
  • अपने कॉल लेटर में दी गई जानकारी के अनुसार ही पीएसटी केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
  • आयोग द्वारा तिथि या केंद्र बदलने के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • उम्मीदवार को सलाह दी जाती है पीएसटी केंद्र पर जाने से पहले कॉल लेटर में दर्ज तारीख, रिपोर्टिंग समय, केंद्र और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से जांच लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • ​एसएससी ईस्टर्न रीजन की वेबसाइट (sscer.org) या SSC के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • ​होमपेज पर “Download Admit Card / Call Letter for PST of Sub-Inspector (Hindi Translator)” लिंक पर क्लिक करें।
  • ​अपना रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  • ​सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और A4 साइज पेपर पर प्रिंट ले लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
SSC JHT Physical Test: 17 अगस्त को एसएससी जेएचटी का फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान, जानें डिटेल्स - MP Breaking News