मोदी पर बरसे कमलनाथ, बोले युवाओं और किसानों की नहीं पाकिस्तान की बात करते हैं मोदी

मोदी पर बरसे कमलनाथ, बोले युवाओं और किसानों की नहीं पाकिस्तान की बात करते हैं मोदी

राजेश डाबी/मोहम्मद अंसार/धार। मुख्यमंत्री (Chief Minister) कमलनाथ (Kamalnath) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) पर हमला बोला है. धार (Dhar) जिले में आयोजित एक सार्वजनिक सभा में कमलनाथ ने कहा कि मोदी जी बड़ी बड़ी बातें करते थे कि नौजवानों के लिए यह होगा वह होगा दो करोड़ रोजगार आएंगे। अरे मोदी जी यह बता दें कि क्या दो लाख भी रोजगार आए। कमलनाथ ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने की मोदी की बात बात ही रह गई और पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की ।अब मोदी जी ना तो किसानों की बात करते हैं और ना नौजवानों की बात करते हैं बल्कि पाकिस्तान ( Pakistan) की बात करते हैं। यह सिर्फ जनता का ध्यान मोड़ने के लिए किया जाता है और यही कलाकारी की राजनीति है ।राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने वाले मोदी जी और शिवराज जी यह बता दें कि उनकी पार्टी में किस व्यक्ति ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया है। यह कांग्रेस को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं ।कमलनाथ ने बुधवार को धार जिले के दही में 1172 करोड़ की दही माइक्रो सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन किया। दही माइक्रो सिंचाई परियोजना का नाम बदलकर टंट्या मामा सिंचाई परियोजना रखने की कमलनाथ ने घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार की योजनाओं के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार देगी। हम वादा करते हैं, हम घोषणा नहीं करते हैं। हम ऐसी और योजनाएं लाएंगे जिससे बेरोजगारी दूर हटे। आदिवासी के हितो के लिए स्वर्गीय इंदिरा गांधी आदिवासी के हित के लिए हमेशा तैयार रहती थी। हमारी कांग्रेस सरकार आदिवासी के हित के लिए हमेशा तैयार बैठी है। आज आप लोगों की भीड़ आप को देख कर मेरा ढाई सौ ग्राम खून बढ़ गया। मैं घोषणा नहीं करता हूं मैं काम में विश्वास रखता हूं। महिलाओं के लिए बेरोजगारों के लिए एक से एक रोजगार निकाल लूंगा और मध्य प्रदेश को सशक्त मध्य प्रदेश बनाऊंगा ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews