मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने साधा निशाना, कहा- अनुभवी नेताओं को किया गया दरकिनार

Umang Singhar

MP Cabinet: मध्य प्रदेश में मोहन यादव के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 12 दिनों बाद सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। जहां मोहन सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। जहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने 18 मंत्री और 10 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। वहीं मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बयान दिया है।

मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में देखने को मिलेगी अनुभव की कमी

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बीजेपी ने मध्यप्रदेश में वरिष्ठ अनुभवशाली नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं देकर उनके अनुभव को दर किनार किया है। जिसके चलते मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में अनुभव की कमी देखने को मिलेगी। आपको बता दे की नेता प्रतिपक्ष और गंधवानी विधानसभा से विधायक उमंग सिंगार ने यह बड़ा बयान धार जिले की गंधवानी विधानसभा में मीडिया से चर्चा के दौरान दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”897755226″]

धार से मो. अल्ताफ़ की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews