
धार, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं शक बहुत बड़ी बीमारी है, ये कई बार लोगों को तबाह कर देता है। ऐसा ही देखने को मिला धार जिले में जहां अफेयर के शक ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया। यहां पत्नी को पति पर किसी के साथ अफेयर का शक था और इसी शक के चलते उसने पहले पति की हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली।
फर्जीवाड़ा : पुलिस विभाग में 5 साल तक जीजा की जगह नौकरी करता रहा साला
बाग कस्बे में हुई इस दिल दहलाने वाली घटना में पत्नी राधाबाई ने अपने शिक्षक पर हरि सिंह पर हमला कर दिया और उसका गुप्तांग काट लिया। इस कारण ज्यादा खून बह जाने से पति की मौत हो गई। वहीं पति पर हमला करने के बाद पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के दौरान इनके बच्चे कमरे से बाहर मौजूद थे। बच्चों ने बाद में पुलिस को बताया कि मम्मी पापा के बीच लड़ाई हुई और वो झगड़ते हुए अंदर चले गए। कुछ देर बाद अंदर से आवाजें आनी बंद हो गई तो बच्चों ने पड़ोसियों को बुलाया। आसपास के लोगों ने आकर देखा तो शिक्षक लहूलुहान था और पत्नी फांसी पर झूल रही थी। इसके बाद रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी। कहा जा रहा है कि पति पत्नी में कुछ समय से तनाव था, पत्नी को शक था कि पति का किसी और से अफेयर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”564703732″]
[dgv_vimeo_video id=”564703960″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

