जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कारम डैम पर फहराया तिरंगा, NDRF व रेस्क्यू टीम को किया सम्मानित

जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कारम डैम पर फहराया तिरंगा, NDRF व रेस्क्यू टीम को किया सम्मानित

धार, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज 15 दिवस के अवसर पर कारम डैम (karam dam) स्थल पर ही ध्वजारोहण किया। उन्हें ग्वालियर जिले का प्रभारी मंत्री होने के नाते ग्वालियर में झंडा फहराना था लेकिन देर रात कार्यक्रम में फेरबदल कर उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनुमति लेकर आज कारम बांध स्थल पर ही ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने  NDRF और रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल रहे सभी सहभागियों का सम्मान भी किया।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट (Water Resources Minister Tulsiram Silawat) ने कारम डैम (Karam Dam) से सफलतापूर्वक पानी निकालने के ऑपरेशन सफल होने पर सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के कुशल नेतृत्व में यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। चैनल बनाकर सुरक्षित ढंग से पानी निकाला गया है और कहीं पर कोई जनहानि नहीं हुई है जिन गांवों में ग्रामीणों को सुरक्षित ढंग से अन्यत्र अल्प समय के लिए पुनर्वासित किया गया है उनकी सभी तरीक़े से देखभाल की जा रही है।

ये भी पढ़ें – भारी बारिश के चलते बरगी बांध के 4 गेट खोले गए, वही तवा डेम के भी 13 गेट खुले

मंत्री श्री सिलावट ने धार ज़िले के प्रभारी मंत्री  प्रभु राम चौधरी और मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों स्वयं सेवी संगठनों तथा संभागायुक्त डॉ पवन शर्मा पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता सहित प्रशासन के सभी अधिकारी कर्मचारी जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को भी विगत तीन दिनों के लगातार अथक परिश्रम के लिए सराहना की।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : आज 15 August पर नहीं बदले भाव, सोना चांदी पुरानी कीमत पर

जल संसाधन मंत्री ने NDRF के टीम सहित रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी सहभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपकी मुस्तैदी और समर्पण भाव के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। मंत्री सिलावट ने इस मौके पर इन सभी को सम्मानित भी किया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews