Hindi News

लोकसभा चुनाव से पहले डिंडोरी में कांग्रेस को बड़ा झटका, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित दर्जनों कांग्रेसी भाजपा में हुए शामिल

Written by:Amit Sengar
Published:
लोकसभा चुनाव से पहले डिंडोरी में कांग्रेस को बड़ा झटका, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित दर्जनों कांग्रेसी भाजपा में हुए शामिल

Dindori News : मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले की राजनीति में उबाल दिखाई दे रहा है और कांग्रेस में खुद को लगातार उपेक्षित महसूस कर रहे करीब 15 कांग्रेसियों ने आज मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी. डी. शर्मा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू व्यौहार, जिला पंचायत सदस्य हीरा परस्ते, पार्षद रितेश जैन, रूपाली जैन, रजनीश राय, राजेश पाराशर, के साथ जनपद अध्यक्ष आशा धुर्वे और जनपद सदस्य गीता पट्टा, मोना हिरौंदे, शिवकुमारी नेताम, मालती तिवारी, गोमती वाटिया, रोशन पंद्राम ने आज भोपाल में बीजेपी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के पार्षद रितेश जैन डिंडोरी नगर परिषद में चार बार के पार्षद है वही रजनीश राय तीन बार पार्षद रह चुके है वही वीरेंद्र बिहारी शुक्ला एनएसयूआई से लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद तक पहुंचने तक लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के साथ रहे है।

जिला कांग्रेस को बड़ा झटका

कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने की अटकलें पिछले कई दिनों से चल रही थी जिनको आज विराम लग गया। सूत्रों की माने तो बहुत जल्दी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का एक और जत्था भाजपा में शामिल हो सकता है। देखा जाए तो जिला कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है किंतु कांग्रेस के कुछ कथित नेता इससे बेपरवाह है और पार्टी में सुधार के कोई प्रयास दिखाई नहीं दे रहे है।

dindori news

कांग्रेस की नगर परिषद में बचा सिर्फ एक कांग्रेसी पार्षद

डिंडोरी नगर परिषद में अपना परचम लहराने वाली कांग्रेस पार्टी की परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, पार्षद रितेश जैन, रूपाली जैन, रजनीश राय, राजेश पाराशर के भाजपा में शामिल होने के बाद डिंडोरी नगर परिषद में एक मात्र कांग्रेसी पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी शेष रह गए है। जबकि परिषद का गठन कांग्रेस के कब्जे के साथ हुआ था।

डिंडोरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews