नगर परिषद ने सफाईकर्मियों की सुरक्षा के लिये खरीदी पीपीई किट

नगर परिषद ने सफाईकर्मियों की सुरक्षा के लिये खरीदी पीपीई किट

डिंडोरी/प्रकाश मिश्रा

डिंडोरी नगर परिषद ने सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए लगभग 80 पीपीई किट सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध कराई हैं। कोरोना महामारी की इस मुश्किल घड़ी में सफाई कर्मी निरंतर नगर सहित वार्डों में स्वच्छता का कार्य जारी रखे हुए हैं। सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य को देखते हुए नगर परिषद के द्वारा लगभग 80 किट की खरीदी की गई है जिसे पहन अब सफाई कर्मी अपना काम करते हुए भी कोरोंना के संक्रमण से काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे।

बता दें कि नगर परिषद के ये सफाई कर्मी मुख्यालय सहित जिला चिकित्सालय के उन स्थानों में सफाई कर रहे हैं जहाँ कोरोना के सम्भावित खतरे को देखते हुए चिन्हित लोगो को क्वारेंटाइन किया गया है व उसके आसपास के क्षेत्र को प्रति दिन सेनेटाइज करने के लिए पहुंच रहे हैं। जहाँ पहले बिना किट के नगर परिषद के कर्मचारी जिला चिकित्सालय क्वारेंटाइन वार्ड को सेनेटाइज करने पहुचे थे तो संक्रमण का भय बना रहता था लेकिन अब इन किट को पाकर नगर परिषद कर्मी निर्भीक होकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। नगर परिषद सी एम ओ की माने तो उनके द्वारा लगभग एक से दो माह तक जिला मुख्यालय को सेनेटाइज्ड करने की पर्याप्त व्यवस्था है वही सफाई कर्मियों में किट की उपलब्धता को लेकर खुशी साफ देखी जा सकती है।

बाइट – शशांक अर्मो सी एम ओ नगर परिषद डिंडोरी

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews