पुलिस अधीक्षक ने किया चेकिंग प्वाइंटों का निरीक्षण, जवानों के भोजन को भी चखा

पुलिस अधीक्षक ने किया चेकिंग प्वाइंटों का निरीक्षण, जवानों के भोजन को भी चखा

डिंडौरी। प्रकाश मिश्रा।

पुलिस अधीक्षक एम एल सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह अपनी टीम के साथ पैदल चलकर जिला मुख्यालय के तिराहों चौराहों के चैकिंग प्वाइंटों का ओचक निरीक्षण किया। ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।इस दौरान मौके पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने चेकप्वाइंट पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई की।

मंगलवार की देर शाम पुलिस कप्तान लाक डाउन के दौरान शहर के हालातों का जायजा लेने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को विभाग की ओर से दिए जा रहे भोजन का निरीक्षण करने पैदल ही शहर की गलियों पर निकल पड़े ।औचक निरीक्षण में पहुंचे पुलिस कप्तान ने जहां प्वाइंटों में तैनात अधिकारी कर्मचारी का हालचाल जाना वही ड्यूटी के दौरान उन्हें प्रदान किये जा रहे भोजन के गुणवत्ता की भी जानकारी ली। रानी अवंती बाई चौक में भोजन वितरण कर रहे वाहन को रोककर पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को अपने सामने भोजन कराया तथा स्वयं भी चौराहे पर खड़े होकर ही जवानों को दिये जा रहे भोजन का स्वाद चखा। इस दौरान मौके पर उपस्थित मीडिया कर्मियों को भी अपने साथ भोजन कराया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जवानों को लगातार 8 घंटे खड़े होकर अपनी ड्यूटी निभानी पड़ती है ऐसे में उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उचित सुविधा मुहैया कराना उनकी जिम्मेदारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews