तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई, मसूर के बीज से भरा मिनी ट्रक को किया जब्त, जानें पूरा मामला

तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई, मसूर के बीज से भरा मिनी ट्रक को किया जब्त, जानें पूरा मामला

Dindori News : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ मंगलवार की दोपहर डिंडौरी तहसीलदार ने सूचना मिलने पर मसूर का बीज ले जाते हुए एक मिनी ट्रक को रोका गया और दस्तावेज नहीं मिले जिसके चलते तहसीलदार ने जब्ती की कार्रवाई कर मिनी ट्रक को कोतवाली थाने में खड़ा करवाया है मसूर का बीज कृषि विभाग का बताया जा रहा है। इसे अवैध रूप से ले जाने की सूचना थी।

यह है पूरा मामला

डिंडौरी तहसीलदार बिसन सिंह ठाकुर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर की तरफ से मिनी ट्रक (एमपी 20 जीबी 1701) में राष्ट्रीय बीज निगम की बोरियों में मसूर का बीज कही ले जाया जा रहा है। ट्रक को रोककर दस्तावेज मांगे तो उसके पास नहीं थे। जानकारी में बताया कि कृषि प्रशिक्षण केंद्र गोदाम से 107 बोरी मसूर शहपुरा में किसानों को वितरित करने के लिए भेजा जा रहा था। जो तकरीबन 60 क्विंटल था। जो पत्र मिनी ट्रक ड्राइवर को दिया गया, उसमें 26 सितंबर 2022 का उल्लेख था. यही नहीं ट्रक ड्राइवर की माने तो जब तक मिनी ट्रक अपलोड होता, उसे किसी भी प्रकार के आदेश कृषि विभाग ने नहीं दिए थे। फिलहाल ट्रक को थाने में खड़ा करवा दिया है। दस्तावेज उपलब्ध होने की दशा में आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे ।

[dgv_vimeo_video id=”778575404″]

मिली जानकारी के अनुसार, कृषि विभाग के गोदाम से बीज बिना गेट पास के निकल रहा था। इसके बाद जिला प्रशासन को सूचना दी। जबकि शहपुरा क्षेत्र के किसानों ने कृषि विभाग से अक्टूबर माह और 15 नवंबर के बीच मसूर बीज की मांग की थी। बीज जिला मुख्यालय के सरकारी गोदाम में रखा रहा, लेकिन ये बीज तो किसानों को सितंबर-अक्टूबर में बोवनी के लिए मिल जाना चाहिए। सूचना के बाद तहसीलदार ने वाहन को थाने में खड़ा करवा दिया है। सूत्र बताते है कि निलंबित उप संचालक कृषि अश्वनी झारिया ने मिनी ट्रक से बीज को ठिकाने लगाने की कोशिश की है।
डिंडौरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”778575721″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews