Dindori News : निर्माणधीन दो मंजिला मकान धराशायी, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

घटना में एक 30 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। दो घायल मजदूरों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र गाड़ासरई में भर्ती करवाया गया है। हादसा सोमवार की सुबह होना बताया जा रहा है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
dindori news

Dindori News : मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ गाड़ासरई थाना क्षेत्र के करबेमट्ठा गांव में निर्माणाधीन दो मंजिला मकान गिरने से घर के अंदर सो रहे मजदूर दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने मजदूरों को बाहर निकाला। घटना में एक 30 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। दो घायल मजदूरों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र गाड़ासरई में भर्ती करवाया गया है। हादसा सोमवार की सुबह होना बताया जा रहा है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

गाड़ासरई थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे जानकारी मिली कि करबेमट्ठा गांव में निर्माणाधीन दो मंजिला मकान गिर गया है। मौके पर पहुंचकर छत की रॉड काट कर मजदूरों को बाहर निकाला गया। हादसे में 30 वर्षीय मोरध्वज उर्फ छोटू की मौत हो गई। वही घायल मजदूर जागेश्वर पिता भोग सिंह उम्र 32 ,शंकर पिता जगदीश बंजारा निवासी धवा डोंगरी टिमनी टोला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

निर्माणाधीन मकान मंडला जिले के बिछिया निवासी अयोध्या राय का बताया जा रहा है। तीन मजदूर इसी घर में रहकर दीवाल की छपाई का काम कर रहे थे।
डिंडोरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews