दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, सिर्फ नकदी मिली जेवरों का पता नहीं

दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, सिर्फ नकदी मिली जेवरों का पता नहीं

डिंडोरी। प्रकाश मिश्र। जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम किसलपुरी में मकर संक्रांति 15 जनवरी के दिन सूना घर पाकर चोरों ने नगदी सहित सोने और चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया था। चोरी की शिकायत फरयादी छिदामी बर्मन ने डिंडोरी कोतवाली में दर्ज कराई थी ।प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी के निर्देशन में टीम गठित कर मामले का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। कोतवाली की टीम ने मुखबिर के द्वारा बताए गए संदेही अजय उर्फ अज्जू पिता रामकुमार वर्मन उम्र 25 साल निवासी ग्राम किसलपुरी एवं अमित पिता सोमनाथ वर्मन 23 साल निवासी किसलपुरी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसमें दोनों ही आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया।

बता दें कि पीड़ित ने कोतवाली को लिखित शिकायत देते हुए ₹40000 नगद दो चांदी का करधन 1 जोड़ी चांदी की पायल तीन सोने के मंगलसूत्र एवं एक सोने की झुमकी चोरी होने की शिकायत की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने सिर्फ नगदी चोरी करना स्वीकार किया जिसमें 20- 20 हजार रुपए दोनों आरोपियों से जप्त किये जाने की बात कोतवाली पुलिस ने बताया। चोरी के प्रकरण का पर्दाफाश करने में कोतवाली प्रभारी सी के सिरामें उपनिरीक्षक प्रशंसा टांडिया सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन आरक्षक श्याम तिवारी आरक्षक हरनाम आरक्षक किरकिटटा की भूमिका महत्वपूर्ण रही

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews