SDM निशा नापित मर्डर केस में डिंडौरी पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी पति ने इस तरह उतारा था मौत के घाट

SDM निशा नापित मर्डर केस में डिंडौरी पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी पति ने इस तरह उतारा था मौत के घाट

Dindori News : मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने 24 घंटे के अंदर शाहपुरा SDM निशा नापित की अंधी हत्या का खुलासा किया है। बता दें कि SDM की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति मनीष शर्मा ने की थी और सबूत मिटाने के लिए कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धूल कर सुखा दिया था। फिलहाल, आरोपी पति के खिलाफ कई धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पोस्टमार्टम के बाद हुआ खुलासा

घटना के बाद FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के दौरान उन्हें चादर, तकिया और निशा के कपड़े वाशिंग मशीन में मिले। जिसका खुलासा बालाघाट रेंज के उप महानिरीक्षक मुकेश श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता आयोजित करके दी। दरअसल, पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि तबियत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल लेकर गए और इलाज के दौरान ही निशा की मौत हो गई थी लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर रत्नेश द्विवेदी ने बताया कि निशा की मौत 4 से 5 घंटे पहले ही हो चुकी थी।

2020 में हुई थी शादी

बता दें कि मनीष शर्मा निवासी ग्वालियर से शादी डॉट कॉम के माध्यम से जान पहचान होने पर SDM निशा नापित ने 3 सितंबर 2020 को गायत्री मंदिर मंडला में शादी रचाई थी। जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि मृतिका निशा ने अपने सर्विस बुक, बीमा, बैंक खाता में मनीष शर्मा का नामिनी के रूप में नाम दर्ज नही कराया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था।

वहीं, निशा की बड़ी बहन नीलिमा नापित ने मनीष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पैसों को लेकर उनकी बहन को काफी लंबे समय से परेशान कर रहा था। उनकी बहन बिल्कुल स्वस्थ्य थी, उसे कोई बीमारी नहीं थी।

डिंडोरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews