
Deputy Engineer Dances with Dancer in Dindori : डिंडौरी के शहपुरा में सरकारी कर्मचारी के सार्वजनिक मंच पर महिला डांसर के साथ ठुमके लगाने का वीडियो सामने आया है। यहाँ दो दिवसीय मड़ई के दौरान जनपद पंचायत कार्यालय के सामने डांस कार्यक्रम का आयोजन था। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत शहपुरा में पदस्थ उपयंत्री राजेश कोठार सहित जनपद के अन्य कर्मचारियों ने महिला डांसर के साथ मंच के ऊपर चढ़कर ठुमके लगाये। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग शराब के नशे में धुत होकर मंच पर चढ़ गए और नाचने लगे।
[dgv_vimeo_video id=”888267098″]
कलेक्टर ने लिया संज्ञान
शहपुरा मड़ई मेला में महिला डांसर के साथ उपयंत्री राजेश कोठार व अन्य कर्मचारियों के द्वारा डांस मामले में कलेक्टर ने संज्ञान में लिया है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि – सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन हुआ है । उक्त कर्मचारियों के विरुद्ध नोटिस जारी कर, की जाएगी सेवा समाप्ति की कार्यवाही।
🔸शहपुरा मेला में महिला डांसर के साथ उपयंत्री राजेश कुठारे व अन्य कर्मचारियों के द्वारा डांस कर सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन किया गया
– उक्त कर्मचारियों के विरुद्ध नोटिस जारी कर, की जाएगी सेवा समाप्ति की कार्यवाही
RM:https://t.co/ABxdjtAqfC#JansamparkMP— Collector Dindori (@dindoridm) November 25, 2023
डिंडौरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट
