मंत्री मीना सिंह ने किया खाद्यान्न पर्ची वितरण का शुभारंभ,जिले में 24 हजार नये हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

मंत्री मीना सिंह ने किया खाद्यान्न पर्ची वितरण का शुभारंभ,जिले में 24 हजार नये हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

डिंडोरी,प्रकाश मिश्रा। जिले में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत अन्न उत्सव कार्यक्रम में खाद्यान्न पर्ची वितरण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह पहुंची। मंत्री ने जिला मुख्यालय के आईटीआई सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश भर में 37 लाख हितग्राहियों को खाद्यान्न पर्ची का वितरण आज अन्न उत्सव कार्यक्रम के माध्यम से किया जा रहा है।

जिले में 24000 नए हितग्राहियों को मिलेगी खाद्यान्न पर्ची

डिंडोरी जिले में भी चौबीस हजार नए चयनित हितग्राहियों को खाद्यान्न पर्ची का वितरण किया जाएगा, जिसकी शुरुआत आज की गई है । कार्यक्रम के दौरान सैनिक पात्र हितग्राहियों को जहां पात्रता पर्ची का वितरण किया गया, वहीं कार्यक्रम में पहुंचे नए हित ग्राहियों को राशन का वितरण किया गया, इसके साथ ही मच्छरदानी का वितरण भी मंत्री मीना सिंह के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश की गरीब जनता को एक रुपए किलो अनाज आसानी से उपलब्ध हो रहा है यह भारतीय जनता पार्टी की ही देन है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने जहां छूटे हुए हितग्राहियों को पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम की सराहना की वहीं आम जनता तक पहुंच रहे खाद्यान्न के स्तर को लेकर भी सवाल उठाए। विधायक ओमकार मरकाम ने कहा कि आज भी ऐसे बहुत से क्षेत्र है, जहां लोग खाद्यान्न पर्ची को लेकर भटक रहे हैं, उन्होंने जिला प्रशासन से ऐसे क्षेत्रों चिन्हित कर तत्काल सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही ।

ये रहे उपस्थित

अन्न उत्सव कार्यक्रम में मंत्री मीना सिंह के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे पूर्व विधायक दुलीचंद उरेती भारतीय जनता पार्टी के डिंडोरी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत जिला महामंत्री राजेंद्र पाठक जनपद अध्यक्ष देवबती वालरे जिला पंचायत सदस्य इंदिरावती डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओमकार सिंह मरकाम सहित जिला कलेक्टर बी कार्तिकेयन पुलिस अधीक्षक संजय सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अरुण विश्वकर्मा तथा संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews