नाबालिग युवती लापता, परिजनों ने पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

नाबालिग युवती लापता, परिजनों ने पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

डिंडोरी/प्रकाश मिश्रा

डिंडोरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिक युवती पिछले एक सप्ताह से लापता है, जिसकी शिकायत परिजनों ने लिखित तौर पर कोतवाली में दर्ज कराई है किंतु अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं लगा है।

मामला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भैंस लगान रैयत का है जहां 17 वर्षीय नाबालिक अपने घर से बिना कुछ बताए निकली और वापस नहीं आई । परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपने नाते रिश्तेदारों, परिचितों के यहां पता किया लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने डिंडोरी कोतवाली में 8 जुलाई को युवती के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों का कहना है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस इस मामले पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है और पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दे रही है । युवती के भाई का कहना है कि उसे एक युवक पर शक है जो नजदीकी रिश्तेदार भी हैं लेकिन पुलिस उनसे पूछताछ नहीं कर रही है।

अब लापता युवती के मामले की शिकायत परिजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक से की है जिसमें उन्होंने संदेही युवक से पूछताछ करने तथा युवती की खोज खबर शीघ्र कराने का अनुरोध किया है। इसके बाद पुलिस मामले पर  कार्रवाई की बात कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews