35 करोड़ की लागत से होगा नर्मदा के घाटों का सौंदर्यीकरण, ओमकार सिंह मरकाम

35 करोड़ की लागत से होगा नर्मदा के घाटों का सौंदर्यीकरण, ओमकार सिंह मरकाम

डिंडोरी। प्रकाश मिश्रा।

कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम ने मोटर साइकिल में घूम कर नर्मदा घाटों का मुआयना किया। नर्मदा के दोनों तटों में साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण के लिए 35 करोड़ रुपए की लागत से बड़ी कार्ययोजना तैयार की जा रही है जिसमें मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी ने मिलकर नर्मदा के दोनों तटों का निरीक्षण किया बता दें कि नर्मदा के तट के किनारे तक पहुंचने के लिए मंत्री ओमकार मरकाम ने मोटरसाइकिल का सहारा लिया और घूम घूम कर कार्यों की रूपरेखा अधिकारियों को समझाते रहे जिसे अधिकारियों ने बिंदुवार नोट किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ओमकार मरकाम ने साथ में निरीक्षण कर रहे अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए ।मंत्री ने मीडिया को बताया कि नर्मदा के उदगम स्थल अमरकंटक के बाद डिंडोरी पहला जिला है जहां नर्मदा का विशाल स्वरूप देखने को मिलता है जिले की जीवनदायिनी नर्मदा के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए यह कार्य योजना तैयार की जा रही है।कार्ययोजना फलीभूत होने पर ना सिर्फ सुंदरीकरण , साफ-सफाई देखेगी इसके साथ ही जल संरक्षण एवं अवैध उत्खनन पर भी प्रभावी तरीके से कार्य किया जा सकेगा। ज्ञात हो कि पिछले दिनों नर्मदा जयंती के अवसर पर नर्मदा महोत्सव भव्यता पूर्ण तरीके से मनाया गया जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक पहुंचे थे। जहां उन्होंने नर्मदा नदी के संरक्षण एवं उनके घाटों को सुसज्जित करने की बात कही थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews