कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद बफर जोन में पुलिस का पहरा, इलाका सील

कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद बफर जोन में पुलिस का पहरा, इलाका सील

डिंडोरी/प्रकाश मिश्रा

डिंडोरी जिले के करंजिया में कोरोना पॉजीटिव केस मिलने के बाद क्षेत्र की सीमाओं को पूर्णता सील कर दिया गया है। बफर जोन घोषित करने के बाद पूरे क्षेत्र को पुलिस ने सील करते हुए आवाजाही पर पूर्णता रोक लगा दी है।

पुलिस अधीक्षक एम एल सोलंकी ने बताया कि कोविड 19 का एक केस पॉजिटिव आने के बाद पूरे एरिया को बफर जोन बनाया गया है जहां क्षेत्र से लगी हुई सभी सीमाएं सील कर दी गई है ।कंटेनमेंट एरिया घोषित होने के बाद 3 किलोमीटर के परिधि को पैरोमीटर कंट्रोल किया जाएगा जहां से किसी भी व्यक्ति का बाहर जाना प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सुविधाओं के लिए जाने वाले लोगों के अतिरिक्त किसी भी अन्य व्यक्ति अथवा वाहन को प्रतिबंधित क्षेत्र में आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है ताकि इस एरिया में लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगाई जा सके जिससे संक्रमण के फैलने की संभावना को नियंत्रित किया जा सके।

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिले में धारा 144 लागू है। बावजूद इसके सब्जी परिवहन के लिए लगे वाहन में सवारी बैठाकर लाने वाले एक आरोपी ट्रक चालक जावेद खान पर धारा 188 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना से संक्रमित पाए गए युवक को छत्तीसगढ़ राज्य के गौरेला से आरोपी ट्रक चालक जावेद खान बैठा कर करजिया लाया था। जहां नागरिकों ने युवक के आने की जानकारी प्रशासन को दी थी जिसे बाद में क्वॉरेंटाइन किया गया और जांच के लिए सैंपल भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट बाद में पॉजिटिव पाई गई। आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews