
Dindori News : सोशल मीडिया पर हर जगह इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सरकारी शिक्षक डीएम को पीटने की बात करते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो डिंडोरी जिले का बताया जा रहा है। डिंडौरी में कलेक्टर के सामने शिक्षक कलेक्टर को मारने की बात कर रहा था। दरअसल, कल कलेक्टर विकास मिश्रा बजाग विकासखंड के दौरे पर थे, जहां वो शिक्षकों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान शिक्षक विजय भारवे ने कलेक्टर को अपशब्द कह दिए।
शिक्षक का डीएम को पीटने का प्रण
जानकारी के मुताबिक डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा बीते दिन बजाग विकासखंड के दौरे पर थे। दौरे के दौरान वह कपड़ा पानी माध्यमिक शाला में शिक्षकों की समस्याएं सुन रहे थे। तभी विजय भारवे नाम का एक शिक्षक महा खड़ा होकर डीएम को पीटने की बात कह रहा था। वीडियो में भावे को साफ तौर पर कहते हुए सुना जा सकता है कि “आज मैं प्रण करके आया था के डीएम को मार कर आऊंगा”। टीचर साथ ही यह भी कहते हुए नजर आ रहा है कि हमें AES नहीं मिला हर जगह सिर्फ मध्यान्ह भोजन की बात होती रहती है। हालांकि वीडियो के अंत में कलेक्टर मिश्रा उस टीचर को भी समझाते हुए नजर आ रहे हैं।
नशे का आदि है शिक्षक
लोगों की माने तो छपरा पानी माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक विजय भारवे नशे के आदी है और जिस वक्त उन्होंने कलेक्टर मिश्रा से यह अपशब्द कहे हैं उस समय भी वह नशे में ही थे। इस दौरान उन्हें रोकने का भी प्रयास किया गया लेकिन वो किसी की एक ना सुनते हुए अपनी बात कहते चले गए।
[dgv_vimeo_video id=”780254053″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

