वायरल हुई Kareena Kapoor की पुरानी तस्वीरें, 14 साल पहले ऐसी दिखती थी बेबो

Kareena Kapoor

Kareena Kapoor Viral Pic: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर हमेशा किसी ने किसी बात के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव है और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हर वक्त सुर्खियों में बनी रहने वाली ये एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चाओं का हिस्सा बन चुकी हैं।

बेबो की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये देखने के बाद आपको लगेगा की तस्वीरें तो हमेशा ही सामने आती रहती हैं लेकिन वायरल हुई तस्वीरें जरा खास है। वह इसलिए क्योंकि यह एक्ट्रेस की 14 साल पुरानी तस्वीरें हैं जिनमें वह बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं।

वायरल हुई Kareena Kapoor की तस्वीरें

करीना ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है और हमेशा ही दर्शकों का दिल जीतती आई हैं। उनकी सबसे शानदार फिल्मों में से एक 3 इडियट्स भी है जिसके चलते उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

अपनी इस फिल्म में एक्ट्रेस ने प्रिया सहस्त्रबुद्धे का किरदार निभाया था और उसे अपने रोल से जान फूंक दी थी। अब उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये तस्वीरें उनके लुक टेस्ट की है जिसमें एक्ट्रेस का अवतार बिल्कुल अलग नजर आ रहा है।

Kareena Kapoor

एक तस्वीर में एक्ट्रेस ने साड़ी पहनी हुई है और वह अपने हाथों को कमर पर रखकर पोज दे रही हैं। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है और वो बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं।

Kareena Kapoor

दूसरी तस्वीर में करीना स्टूडेंट अवतार में नजर आ रही हैं जहां उन्होंने सूट पर दुपट्टा गले में पहना हुआ है। उनके कंधे पर बैग भी लटका हुआ दिखाई दे रहा है। पहली तस्वीर फ्रंट की है और दूसरी तस्वीर में वह साइड पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं जिसमें उन्होंने पोनीटेल बांध रखी है।

Kareena KapoorKareena Kapoor

इसके अलावा 3इडियट में उनका सबसे ज्यादा वायरल लुक जिसमें उन्होंने हेलमेट लगा रखा है सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पिक्चर में वह दुल्हन के जोड़े में लगाए हुए नजर आई थी। उनकी ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है। सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Kareena Kapoor

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews