इंटरनेट पर छाए बॉलीवुड के सितारे, 2025 में जमकर वायरल हुई ये तस्वीरें

इंटरनेट पर हर थोड़े दिन में कोई ना कोई ट्रेंड, वीडियो या तस्वीर वायरल होती रहती है। चलिए जान लेते हैं कि 2025 में किन तस्वीरों ने सुर्खियां बटोरी।
2025 viral Entertainment photos

साल 2025 जल्द ही खत्म होने वाला है। एंटरटेनमेंट के लिहाज से यह साल काफी खास रहा। इस साल कई फिल्म रिलीज हुई, कुछ बड़े इवेंट्स आयोजित हुए और सितारों की शादी से लेकर पेरेंट्स बनने तक का सफर देखने को मिला। इंस्टाग्राम से लेकर X जैसे सोशल मीडिया प्लॅटफॉर्म पर सितारों की कई तस्वीरें वायरल हुई हैं।

इंटरनेट पर वायरल हुई इन तस्वीरों को लाखों लोगों ने लाइक किया। चलिए हम आपके एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की उन तस्वीरों के बारे में बताते हैं जिन्होंने 2025 में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।

शाहरुख का मेट गाला लुक

इस साल शाहरुख खान का मेट गाला लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। अपने इस अवतार की वजह से उन्हें स्टाइलिश सितारों की लिस्ट में जगह भी मिली। वो ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दिए थे। उन्होंने ब्लैक पैंट, टीशर्ट, जैकेट पहना था। इसके साथ उन्हें ज्वेलरी पहने देखा गया था। सब्यसाची का ये आउटफिट लोगों को खूब पसंद आया।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

दिलजीत दोसांझ

फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत को भी मेट गाला में शिरकत करते हुए देखा गया था। उन्होंने प्रबल गुरूंग का डिजाइनर आउटफिट पहना था। शाही पंजाबी लुक और पगड़ी में उनकी ये तस्वीर बहुत वायरल हुई थी।

सैफ अली खान

16 जनवरी 2025 को सैफ अली खान के साथ एक घटना हुई थी। अज्ञात शख्स उनके घर में घुस गया था और उन पर हमला किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की रीढ़ की हड्डी और गर्दन में चोट आई थी। जब सैफ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए तो उनकी तस्वीरें बहुत वायरल हुई थी।

Saif Ali khan

दीपिका पादुकोण की बेटी

इस साल दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ ने खूब चर्चा पटोरी। कपल ने 2025 में अपनी बच्ची का फेस रिवील किया था। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। रेड कलर के सूट में दो चोटी बनाकर बिंदी लगाई दुआ बहुत क्यूट लग रही थी।

वायरल गर्ल मोनालिसा

इस साल का महाकुंभ 2025 वैसे तो बहुत चर्चा में रहा लेकिन वायरल गर्ल मोनालिसा ने भी कम सुर्खियां नहीं बटोरी। कजरारी हाथों वाली इस लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इंटरनेट पर तेज़ी से लोकप्रिय हुई इस फोटो से मोनालिसा महाकुंभ से बॉलीवुड तक पहुंच गई।

monalisa

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews