ये 3 पाकिस्तानी सीरियल्स नहीं देखे तो फिर क्या देखा, दमदार कहानी बना देगी आपका दिन

अगर आपको शानदार कहानी, दमदार एक्टिंग और इमोशंस से भरे सीरियल्स पसंद हैं, तो ये 3 पाकिस्तानी ड्रामे आपके लिए परफेक्ट हैं, इनकी स्टोरी इतनी दिलचस्प है कि एक बार देखना शुरू किया तो खुद को रोक नहीं पाएंगे।
Pakistani Drama

Pakistani Drama: भारत में पाकिस्तानी ड्रामे काफ़ी पसंद किए जाते हैं और इन दिनों उनका क्रेज तेज़ी से बढ़ रहा है। इन ड्रमों की ख़ास बाद इनकी दमदार कहानियां, शानदार अभिनय और ख़ूबसूरत लोकेशन होती है, जो दर्शकों को अपनी ओर खींचती है। रोमांस, फ़ैमिली ड्रामा और सामाजिक मुद्दों पर आधारित यह शो दर्शकों को पूरी तरह जोड़कर रखते हैं।

अगर आपको भी पाकिस्तानी ड्रामे देखना पसंद है, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन टॉप ड्रामों की लिस्ट लेकर आएँ है। साथ ही, हम आपको यह भी बताएंगे कि आप इन्हें कहाँ और कैसे फ़्री में देख सकते हैं। आइए फिर बिना देर करते हुए इन ड्रामों के बारे में जान लेते हैं।

‘मुझे प्यार हुआ था’
मुझे प्यार हुआ था

पाकिस्तानी सीरियल ‘मुझे प्यार हुआ था’ को भारत में काफ़ी पसंद किया जाता है। इस सीरियल में वहाज अली और हानियां अमीर मुख्य किरदार में नज़र आते हैं। आपको बता दें, यह ड्रामा साल 2022 में रिलीज़ हुआ था और अब तक इसके 17 एपिसोड आ चुके हैं। अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो यू ट्यूब पर फ्री में भी देख सकते हैं।

‘परीजाद’
परीजाद

पाकिस्तान के बेहतरीन ड्रमों में ‘परीजाद’ का नाम भी शामिल है। यह सीरियल 2021 में रिलीज़ हुआ था और दर्शकों को इसकी कहानी बेहद पसंद आयी। परीजाद की स्टोरी काफ़ी दमदार है जिसमें आपको कविता और शायरी भी सुनने को मिलेगी। अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो इसे भारत में Hum TV के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर फ़्री में देख सकते हैं।

‘मेरे हमसफ़र’
'मेरे हमसफ़र'

पाकिस्तानी सीरियल की पसंदीदा लिस्ट में ‘मेरे हमसफ़र’ भी शामिल हैं। यह शो भारत में काफ़ी मशहूर हुआ था और इसे 2022 में टेलिकास्ट किया गया था। इस सीरियल में फ़रहाद सईद और हानिया आमिर मुख्य किरदार में नज़र आते हैं। इसके गाने भी काफ़ी वायरल हुए थे, जिससे यह शो और भी ज़्यादा पसंदीदा बन गया।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews