इमोशन और प्यार से भरी है साउथ की फिल्म 777 चार्ली, जिसने करोड़ों दिल जीते!

इन दिनों साउथ की फिल्मों का क्रेज अलग ही फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। थिएटर में लगने वाली कोई भी फिल्म ऐसी नहीं है, जिसे लोग पसंद ना करते हों।
777 Charlie

इन दिनों साउथ की फिल्मों का क्रेज अलग ही फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। थिएटर में लगने वाली कोई भी फिल्म ऐसी नहीं है, जिसे लोग पसंद ना करते हों। इसे देखने का मजा ही कुछ अलग है। पिछले कुछ सालों से साउथ सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही है, जो कि बॉलीवुड में रिलीज होने वाली फिल्मों से बिल्कुल अलग और काफी रोचक भी है। आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप वीकेंड पर देख सकते हैं। यह फिल्म रोमांस और एक्शन से काफी हटकर है।

दरअसल, इस फिल्म का नाम 777 चार्ली है, जो कि इंसान और कुत्ते के बीच के रिश्ते को बड़े पर्दे पर दर्शाया गया है। यह बहुत ही इमोशनल सफर है।

2022 में हुई थी रिलीज

साल 2022 में 10 जून को रिलीज हुई थी, जिसे न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। कहानी एक अकेले व्यक्ति से जुड़ी हुई है, जिसका नाम धर्मा (रक्षित शेट्टी) है, जो अपनी जिंदगी से बहुत ही ज्यादा तंग आ चुका है और इससे नफरत करता है। उसके जीवन में खुशी नाम की कोई जगह नहीं है, लेकिन उसकी जिंदगी एक डॉग के आने से बदल जाती है, जिसका नाम चार्ली रहता है।

प्यार से बदली जा सकती है दुनिया

चार्ली डॉग स्वभाव से चुलबुला होता है। यह धीरे-धीरे उस व्यक्ति के जीवन में प्यार भर देता है। दोनों के बीच अनकही सी बॉन्डिंग बन जाती है, जिससे उसकी लाइफस्टाइल पूरी तरह से चेंज हो जाती है और वह एक नए सिरे से अपनी जिंदगी को शुरू कर देता है। पूरी कहानी में यही दिखाया गया है कि प्यार और दया की भावना से पूरी जिंदगी बदली जा सकती है।

कमाई 100 करोड़ के पार

इस फिल्म को 20 करोड़ के बजट में बनाया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 105 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। यह एक कन्नड़ साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल फिल्मों से एक है, जो कि हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज हुई है। OTT पर रिलीज होने के बाद यहां भी अच्छा रिस्पांस मिला है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews