रीवा में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

रीवा में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Rewa News

रीवा: मध्यप्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। प्रदेशभर में पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रीवा पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तस्करों को दबोचा है।

बता दें कि थाना कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहिद खान, आरिफ खान और गोपाल गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

ब्राउन शुगर के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है कि मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। वहीं, यह पता लगाया जा रहा है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाने की तैयारी थी। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों के संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

सीएसपी राजीव पाठक ने दी कार्रवाई की जानकारी

सीएसपी राजीव पाठक ने मीडिया को पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा है। जिनके पास से 200 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही अवैध नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews