दिवाली 2026: जरा सी लापरवाही बन सकती है बड़ी परेशानी, ग्वालियर नगर निगम ने जारी किये इमरजेंसी नंबर और एडवाइजरी

नगर निगम ने शहरवासियों को घरों की छतों और बालकनियों पर पुराना कबाड़, कपड़े, कचरा और लकड़ी के टुकड़े जमा नहीं रखने की सलाह दी है, ताकि आग फैलने की आशंका को कम किया जा सके।
Diwali 2026 Gwalior Municipal Corporation issues advisory

Diwali 2026 Gwalior Municipal Corporation issues advisory

दिवाली का त्यौहार रौशनी का त्यौहार है, खुशियों का त्यौहार है लेकिन कई बार जरा सी लापरवाही, असावधानी बड़ी परेशानी बन जाती है, ग्वालियर नगर निगम ने शहर के लोगों को दिवाली की शुभकामनायें देते हुए सावधानी बरतने की अपील की है साथ ही एडवाइजरी और इमरजेंसी मोबाइल नंबर जारी किये हैं।

ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर अभिषेक चौधरी ने शहर के लोगों को दिवाली की शुभकामनायें देते हुए अनुरोध किया है कि वे पटाखे खुले और सुरक्षित स्थान पर ही चलाएं। मकानों, दुकानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संकरी गलियों के आसपास आतिशबाजी करने से बचें।

कमिश्नर ने कहा है कि गाड़ियां, टेंट, टीनशेड और ज्वलनशील पदार्थों के आसपास पटाखे चलाने से दुर्घटना हो सकती है और वो खतरनाक हो सकता है इसलिए आतिशबाजी चलते समय सावधानी बरतें जिससे त्यौहार की खुशियां परेशानी या फिर किसी दुर्घटना में न बदलें। कमिश्नर ने अपील की है कि बच्चे जब आतिशबाजी चलायें तो बड़े उनके साथ आवश्यक रूप से रहें और बच्चों को सूती कपड़े पहनाएं क्योंकि सिंथेटिक कपड़ा आग पकड़ सकते हैं।

अग्निशमन विभाग ने जारी की एडवाइजरी 

कमिश्नर के निर्देश पर अग्निशमन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, विभाग ने अपील की है कि आतिशबाजी चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें जिससे त्यौहार की खुशियां किसी दुर्घटना में न बदलें। विभाग ने पटाखे चलाने से लेकर आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले उपायों तक के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।

घर में रखें आग बुझाने के इंतजाम

अग्निशमन विभाग ने शहर के लोगों से उनके घर में और दुकानों में आग से बचाव के जरूरी इंतजाम रखने की अपील की है।  विभाग ने कहा है कि घर और दुकान में फायर एक्सटिंग्विशर आवश्यक रूप से रखें इसके साथ ही, पानी से भरी बाल्टियां, रेत से भारी बाल्टियां भी रखें, विभाग ने फर्स्ट एड बॉक्स हमेशा तैयार रखने का भी अनुरोध किया है। विभाग ने सलाह दी है कि रॉकेट और आसमान में छोड़े जाने वाले पटाखे छोड़ते समय उनकी दिशा का विशेष ध्यान रखें जिससे वे किसी मकान, झोपड़ी या बालकनी में न गिरें।

आग लगने पर 101,  इमरजेंसी नंबरों का इस्तेमाल करें 

नगर निगम ने शहर के लोगों से कहा है कि यदि कहीं आग लगती है या फिर कोई दुर्घटना होती है तो घबराने की जगह तुरंत नजदीकी फायर स्टेशन या अग्नि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को सूचना दें। इसके लिए फायर कंट्रोल रूम के नंबर 101, 0751-2342101, 2438361 और 2340489 पर कॉल करें,कंट्रोल रूम पर 24 घंटे सूचना दी जा सकती है।

इन अधिकारियों को भी दी जा सकती है सूचना 

फायर कंट्रोल रूम के नंबरों के साथ ही किसी अप्रिय स्थिति में अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार मोबाइल नंबर 9039026639, नोडल अधिकारी फायर रजनीश गुप्ता मोबाइल नंबर 9644405510, फायर ऑफीसर उमंग प्रधान मोबाइल नंबर 8878432178, सहायक फायर ऑफिसर  जोगेन्द्र सिंह मोबाइल नंबर 9074092743, प्रभारी बाडा फायर सब स्टेशन  पूरन सिंह मोबाइल नंबर 9174426258, 0751-2438326, प्रभारी मुरार फायर सब स्टेशन अनिल चंदेल मोबाइल नंबर 8435379186, 0751-2438324, प्रभारी पुरानी छावनी फायर सब स्टेशन सुनील कुशवाहा मोबाइल नंबर 8959239594, 0751-2438368 पर सूचना दे सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews