अभिनेत्री रेखा का बंगला सील, सिक्योरिटी गार्ड निकला कोरोना पॉजिटिव

अभिनेत्री रेखा का बंगला सील, सिक्योरिटी गार्ड निकला कोरोना पॉजिटिव

मुंबई| देश भर में कोरोना (Corona) का कहर कम नहीं होने का नाम ले रहा है| आम से लेकर ख़ास तक सभी इसके चपेट में आ रहे हैं| बॉलीवुड (Bollywood) में भी कोरोना के अब नए मामले सामने आ रहे हैं| हाल ही में करण जौहर, बोनी कपूर और आमिर खान के स्टाफ के लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे| अभिनेत्री रेखा (Actress Rekha) का एक सिक्यॉरिडी गार्ड कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद बीएमसी ने रेखा का बंगला सील कर दिया है। बता दें कि महानायक अमिताभ बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

रिपोर्ट के मुताबिक रेखा के बंगले के बाहर एक नोटिस चिपका कर इसे कोरोना कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। रेखा का यह बंगला मुंबई के बांद्रा के बैंड्सटैंड एरिया में है। उनके बंगले के बाहर हमेशा दो सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। जिनमें से एक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के बीकेसी इलाके के एक हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद बीएमसी ने उस पूरे इलाके को सैनिटाइज कर दिया है। हालांकि रेखा या उनके प्रवक्ता की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews