Chandrayaan 3 पर बनेगी फिल्म, मिशन मंगल की टीम बनेगी हिस्सा

Shiv shakti

Chandrayaan 3 Movie: चंद्रयान-3 की चांद पर हुई सफल लैंडिंग ने भारतवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। सभी इस सफलता को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस बीच यह खबर आई है कि अब बॉलीवुड में चंद्रयान-3 पर फिल्म बनाई जाएगी। यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि मिशन मंगल के डायरेक्टर जगन शक्ति बनाने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार को उनके साथ देखा गया था लेकिन अब चंद्रयान वाली फिल्म में अक्षय होंगे या नहीं फिलहाल यह तो साफ नहीं हो पाया है लेकिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कर भारत में जो इतिहास रचा है वह जल्द ही दर्शकों को बड़े-बड़े पर दिखाई देगा।

चंद्रयान पर बनेगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर जगन शक्ति यह तय कर चुके हैं कि वह चंद्रयान-3 पर फिल्म बनाएंगे। क्योंकि वह इस ऐतिहासिक क्षण को दर्शकों के सामने पेश करने का मौका नहीं चूकना चाहते हैं। उन्होंने यह कहा है कि मिशन मंगल वाली टीम के साथ चंद्रयान-3 पर फिल्म बनाएंगे और इसके लिए वह इसरो में काम करने वाली अपनी बहन से भी मदद लेंगे जो की साइंटिस्ट है। मिशन मंगल के दौरान भी उन्होंने अपनी बहन की सहायता से इसरो के वैज्ञानिकों से सलाह मशवरा किया था।

इतना था मिशन मंगल का बजट

अमूमन अगर स्पेस साइंस पर कोई फिल्म बनाई जाती है, तो उसमें काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। फिल्म मिशन मंगल की बात करें तो जिस तरह से साइंटिस्ट द्वारा इस मिशन को अंजाम देने में कम से कम पैसा खर्च करने की कोशिश की गई थी उसी तरह फिल्म को भी 32 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। हाई विजुअल इफेक्ट के बावजूद भी लागत कम आई थी और इंडस्ट्री से उन कलाकारों का चयन किया गया था, जिनका काम बहुत अच्छा है।

कई निर्माता दौड़ में शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा भी किया जा रहा है कि सिर्फ जगन शक्ति ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई डायरेक्टर ऐसे हैं जो इस प्रोजेक्ट पर फिल्म बनाना चाहते हैं। इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडयूसर काउंसिल के कार्यालय में कई निर्माता ने फिल्म बनाने की अनुमति के लिए आवेदन दिए हैं। अब काउंसिल द्वारा निर्माताओं का चयन कर उन्हें परमिशन दी जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews