आमिर खान के घर पहुंची 25 IPS ऑफिसर्स की टीम, सोशल मीडिया पर लगी सवालों की झड़ी

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में IPS ऑफिसर्स की टीम, उनके घर पर पहुंची जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया।
Aamir Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म सितारे जमीन को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले वो इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी थे और उसके बाद रिलीज और फिर कहानी ने लोगों के बीच चर्चा बटोरी। अब एक बार फिर एक्टर को लोगों की बातचीत का हिस्सा बनते हुए देखा जा रहा है।

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में एक साथ 25 आईपीएस ऑफीसर्स को आमिर के घर पर देखा गया। ऑफिसर से भरी हुई गाड़ियां एक्टर के अपार्टमेंट से निकलते हुए दिखाई दी। इसके बाद हर कोई यह सवाल कर रहा है कि आखिरकार क्या हुआ है।

आमिर खान के घर पहुंचे IPS ऑफिसर्स

लोगों को जैसे ही पता पड़ा कि आमिर के घर पर आईपीएस ऑफीसर्स की टीम पहुंची है तो तरह-तरह के सवाल करने लगे। एक यूजर ने कहा ‘यह सब क्यों आए होंगे।’ एक ने कहां ‘शायद बिरयानी पार्टी रखी होगी।’ एक ने तो यह भी कह दिया कि ‘क्या कांड कर दिया है।’ वहीं दूसरे ने कहा ‘दावत पर आए होंगे।’ इस वाकये को लेकर कोई सवाल पूछ रहा है तो कोई अंदाजा लगता दिखाई दे रहा है।

नहीं मिली जानकारी

इतने सारे आईपीएस अधिकारियों की टीम एक्टर के घर पर क्यों आई थी फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम का कहना है कि हम एक्टर के साथ मिलकर इसकी जानकारी निकाल रहे हैं। आमिर या फिर उनकी टीम की तरफ से इस बात को लेकर कोई भी वजह नहीं बताई गई है।

एक्टर का वर्क फ्रंट (Aamir Khan)

आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो 3 साल का लंबा ब्रेक लेने के बाद उन्हें सितारे जमीन पर में काम करते हुए देखा गया। वो एक कोच की भूमिका में नजर आए और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। 14 अगस्त से 24 अगस्त तक आमिर मेलबर्न में होने जा रहे इंडियन फिल्म फेस्टिवल में चीफ गेस्ट के तौर पर भी नजर आने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews