Aamir Khan ने नई फिल्म का किया ऐलान, स्टारकास्ट देखकर फैंस खुश

आमिर खान ने अपनी नई फिल्म ‘हैप्पी पटेल, खतरनाक जासूस’ का बेहद हटके अंदाज़ में ऐलान किया। एक मज़ेदार वीडियो में वीर दास संग उनकी केमिस्ट्री और फिल्म की पहली झलक देखकर फैंस हैरान-परेशान और एक्साइटेड दोनों दिखे।
Aamir Khan

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जब भी कोई फिल्म अनाउंस करते हैं, तरीका हमेशा कुछ अलग ही होता है। इस बार भी उन्होंने अपने प्रशंसकों को पूरा सरप्राइज दे दिया। सोशल मीडिया पर जैसे ही आमिर खान प्रोडक्शन का नया वीडियो आया, फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक हर कोई चौंक गया क्योंकि इस वीडियो में मज़ाक, हटके अंदाज़, मिस्ट्री और सरप्राइज सबकुछ था।

वीडियो में आमिर खान और स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास की केमिस्ट्री देखकर लोग अंदाज़ा लगाने लगे कि आखिर मामला क्या है। लेकिन वीडियो के अंत में आमिर ने उस रहस्य से पर्दा उठाया, जिसने फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। उनकी नई फिल्म, ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का एलान आधिकारिक रूप से हो चुका है।

क्या है आमिर खान की नई फिल्म की कहानी

आमिर खान प्रोडक्शन ने जिस वीडियो के ज़रिए नई फिल्म की झलक दिखाई, वह अपने आप में बेहद क्रिएटिव है। इसमें आमिर और वीर दास एक मज़ेदार बातचीत करते हैं, पहले आमिर वीर दास के बनाए वीडियो की खिंचाई करते दिखते हैं, लेकिन जैसे ही वे थियेटर से निकलते दर्शकों को देखता है, उसका अंदाज़ बदल जाता है।आमिर दर्शकों को देखकर कहते हैं वाह, क्या फिल्म बनाई है सर, वीर दास हंसते हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं और उसी के साथ आता है टाइटल कार्ड, ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’

इस छोटी झलक में एक जासूसी-थ्रिलर-कॉमेडी का फील साफ दिखता है। यानी आमिर खान इस बार एक अलग स्पेस में उतर रहे हैं, हास्य और रहस्य को एक साथ पेश करने वाले फॉर्मेट में। कमाल की बात यह है कि वीडियो में कई कलाकारों की झलकें दिखाई गईं, जो फिल्म के बड़े एंसेंबल कास्ट की ओर इशारा करती हैं।

आमिर खान और वीर दास की अनोखी कोलेबोरेशन

यह पहली बार है जब आमिर खान और वीर दास साथ किसी फिल्म का हिस्सा बने हैं। वीर दास कॉमेडी, स्टैंड-अप और इंटरनेशनल लेवल के शो के लिए जाने जाते हैं। वहीं आमिर खान अपने परफेक्शन, डीप स्टोरी पिकिंग और एक्सपेरिमेंटल अप्रोच के लिए मशहूर हैं। दोनों का साथ आना ही दर्शकों के लिए एक ताज़गी लेकर आया है।

‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में कौन-कौन से कलाकार दिख सकते हैं?

वीडियो में कई चेहरों की झलक दिखाई गई है, जो संकेत देती है कि फिल्म में एक मजबूत एंसेंबल कास्ट होगी। हालाँकि आमिर खान ने अभी तक आधिकारिक रूप से पूरी स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन जो चेहरे दिखे उनमें युवा कॉमेडियन्स, टीवी जगत के लोकप्रिय चेहरे, कुछ थिएटर आर्टिस्ट और एक-दो जाने-माने फिल्म एक्टर्स की झलक नज़र आई है।

क्यों कहा जा रहा है कि ये हटके अनाउंसमेंट है?

फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान हमेशा से अपनी मार्केटिंग रणनीतियों के लिए पहचाने जाते रहे हैं। चाहे वह गजनी का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन हो, धोबी घाट का आर्ट-स्टाइल प्रमोशन, या पीके के पोस्टर्स आमिर हर बार कुछ नया लेकर आते हैं। इस बार भी उन्होंने सिर्फ एक पोस्टर या प्रेस रिलीज़ नहीं डाली।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews