समर्थ जुरेल के ‘नौकर’ वाले कमेंट पर अभिषेक कुमार का पलटवार, बोले- बात मेरे परिवार तक पहुंच गई

'बिग बॉस 17' के चर्चित कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार ने आखिरकार समर्थ जुरेल के वायरल 'नौकर' वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिषेक ने कहा कि दोस्तों के बीच मजाक अपनी जगह ठीक है, लेकिन किसी इंटरव्यू में इस तरह की बात कहना सही नहीं था।
समर्थ जुरेल के 'नौकर' वाले कमेंट पर अभिषेक कुमार का पलटवार, बोले- बात मेरे परिवार तक पहुंच गई

‘बिग बॉस 17’ के बाद से अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल की दोस्ती अक्सर चर्चा में रही है। दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए और रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ में भी उनकी बॉन्डिंग देखने को मिली।

लेकिन हाल ही में समर्थ जुरेल का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने मजाक-मजाक में अभिषेक कुमार को अपना “नौकर” बता दिया। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। अब पूरे मामले पर अभिषेक कुमार ने अपनी बात रखी है।

इंस्टाग्राम स्टोरी में क्या बोले अभिषेक कुमार?

अभिषेक कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जब वे और समर्थ एक-दूसरे का मजाक उड़ाते हैं तो उसका मकसद सिर्फ मनोरंजन होता है। दोनों उस माहौल को समझते हैं, इसलिए ऐसे मजाक शो के दौरान ठीक लगते हैं। लेकिन किसी इंटरव्यू में उसी तरह की बात कहना उन्हें सही नहीं लगा।

समर्थ जुरेल के 'नौकर' वाले कमेंट पर अभिषेक कुमार का पलटवार, बोले- बात मेरे परिवार तक पहुंच गई
उन्होंने लिखा कि उन्होंने वायरल वीडियो देखा, लेकिन उस समय कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि जब उनके परिवार ने वह वीडियो देखा तो उन्हें काफी दुख हुआ। अभिषेक ने कहा कि उनके माता-पिता और परिवार के बाकी लोगों को यह बात पसंद नहीं आई। उन्होंने आगे लिखा कि उन्होंने हमेशा समर्थ की इज्जत की है और उन्हें अच्छा इंसान माना है।

क्या था समर्थ जुरेल का वायरल बयान ?

पूरा विवाद समर्थ जुरेल के एक इंटरव्यू से शुरू हुआ। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी कुकिंग स्किल्स का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अच्छा खाना बनाते हैं, लेकिन अभिषेक आकर सब बिगाड़ देते हैं। इसी दौरान उन्होंने हंसते हुए अभिषेक को अपना “नौकर” बता दिया और कहा कि उन्होंने उसे एडवांस पेमेंट देकर रखा हुआ है।

यहीं नहीं, समर्थ ने मजाक को आगे बढ़ाते हुए यह भी कहा कि अभिषेक दूसरे लोगों के यहां भी अलग-अलग काम करते हैं। इंटरव्यू का यही हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद कई यूजर्स ने इस पर अलग-अलग राय दी। फिलहाल समर्थ जुरेल की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews