CID: अपनी शानदार टीम के साथ टीवी पर लौटने को तैयार ACP प्रद्युमन, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो

CID: 90 के दशक का पॉपुलर क्राइम इन्वेस्टीगेशन शो सीआईडी अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने को तैयार है। एसीपी प्रद्युमन, इंस्पेक्टर दया और अभिजीत के साथ उनकी पूरी टीम एक बार फिर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।
CID Season 2

CID Season 2: जिस तरह से लोग बड़े पर्दों के सितारों की फिल्मों को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। उसी तरह का एक्साइटमेंट टेलीविजन के कलाकारों और टीवी शोज के लिए भी दर्शकों के बीच देखने को मिलता है। कई ऐसे शो हैं जो लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए आ रहे हैं। जिस तरह से फिल्मों के अगले सीजन का दर्शकों को इंतजार रहता है। वैसे कई टीवी शोज भी है जो अपने अलग-अलग सीजन के लिए मशहूर है।

टेलीविजन पर भी दर्शकों के लिए रोमांटिक, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और क्राइम सभी तरह के शो बनाए जाते हैं। कुछ शो तो ऐसे हैं, जिन्हें बहुत पसंद किया जाता है। जिनमें से एक नाम सीआईडी का भी है। एसीपी प्रद्युमन और उनकी शानदार क्राईम इन्वेस्टिगेशन टीम पर बना यह शो लंबे समय से दर्शकों को शानदार कंटेंट पेश करता आ रहा है। दो दशक तक इस शो ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है और अब 6 साल बाद यह वापसी करने जा रहा है।

6 साल बाद लौट रहा CID

6 साल के लंबे इंतजार के बाद यह शो टीवी पर वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार है। हाल ही में इसका एक प्रोमो सामने आया था, जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। अब इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है। चलिए आपको बताते हैं कि यह शो आप कब और कहां देख सकेंगे।

कब और कहां देखें शो

90 के दशक की पॉपुलर टीवी शो में से एक सीआईडी की शुरुआत 1998 में हुई थी। अब इसके दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। यह शो पहले की तरह सोनी टीवी पर ही प्रसारित किया जाने वाला है। 21 दिसंबर से इसकी शुरुआत हो रही है। यह शनिवार और रविवार को रात 10 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। प्रोमो के बाद अब रिलीज डेट ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews